फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The government's right step to increase lockdaun's duration.

लॉक डाउन की अवधि बढ़ाया जाना केंद्र सरकार का सही कदम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
The government's right step to increase lockdaun's duration.
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू लॉक डाउन की अवधि को को तीन मई तक बढ़ाए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री के फैसले को सही ठहराया है । पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रवींद्र सिंह आनंद का कहना है कि जिस तरीके से पूरे देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाया जाना ही उचित कदम है। वरना स्थिति बेकाबू हो जाएगी और केंद्र के साथ ही राज्य सरकार इसे काबू करने में नाकाम साबित होगी। लेकिन साथ ही प्रदेश प्रवक्ता ने यह भी मांग उठाई है कि ऐसे इलाके जहां कोरोना वायरस का एक भी मामला है और ऐसे इलाके ऑरेंज जोन में शामिल हैं ऐसे इलाकों के लोगों को विशेष छूट दी जानी चाहिए ताकि लोग छोटे-मोटे उद्योग धंधे शुरू कर सकें। प्रदेश प्रवक्ता का कहना है कि यदि सरकार में लाक डाउन में चरणबद्ध तरीके से छूट नहीं दी तो इसका सीधा असर अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा । खासकर गरीब तबके के लोगों सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। प्रदेश प्रवक्ता आनंद ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि केंद्र सरकार को कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे राज्यों को तत्काल राहत पैकेज जारी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed