फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The government is promoting Uttarakhand's festivals and folk traditions: Shekhawat

उत्तराखंड के त्योहारों और लोक परंपराओं को बढ़ावा दे रही है सरकार : शेखावत

Mon, 01 Dec 2025 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
The government is promoting Uttarakhand's festivals and folk traditions: Shekhawat
सदन में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के सवाल के जवाब में बोले केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि उत्तराखंड के त्योहारों और लोक परंपराओं को सरकार बढ़ावा दे रही है। सदन में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के सवाल के जवाब में उन्होंने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, वर्ष 2023 और 2024 में उत्तराखंड में कई कला धरोहर और कला प्रवाह उत्सव आयोजित किए गए।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड के 43 केंद्र- संरक्षित स्मारक और स्थल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षण और रखरखाव में हैं। इनका संरक्षण आवश्यकताओं और संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार, राष्ट्रीय संरक्षण नीति के अनुरूप किया जाता है। सभी स्थल वर्तमान में अच्छी अवस्था में हैं। केंद्रीय मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि संगीत नाटक अकादमी (एसएनए) उत्तराखंड की लोक, पारंपरिक और जनजातीय प्रदर्शन कलाओं को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रही है। हाल ही में अकादमी ने राज्य में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed