फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The government is not cooperating in shifting the Aadhat market

Dehradun News: आढ़त बाजार को शिफ्ट करने में शासन नहीं कर रहा सहयोग

Thu, 11 Jul 2024 04:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
The government is not cooperating in shifting the Aadhat market
I
विज्ञापन

IIपरिचर्चा : व्यापारियों ने कहा, डेढ़ साल से कागजों में ही चल रही कार्रवाई, असमंजस में व्यापारी
I
I

I
Iसंपत्ति मूल्यांकन समिति की रिपोर्ट जारी नहीं होने से अटका काम
I
Iआढ़त बाजार शिफ्ट होने की बाट जोह रहे व्यापारियों का कहना है कि शासन का सहयोग नहीं मिल रहा है। इसी के चलते डेढ़ साल से यह कवायद महज कागजों में ही चल रही है। पिछले छह माह से प्रशासन की ओर से गठित कमेटी की रिपोर्ट ही जारी नहीं हुई है। जिसका बहाना बनाकर एमडीडीए व्यापारियों को टाल रहा है। व्यापारियों को नई जगह पर शिफ्ट किया जाएगा या नहीं। इसे लेकर भी संशय बना हुआ है।
I
Iआढ़त बाजार को शिफ्ट करने को लेकर सबसे बड़ी समस्या मुआवजा दरों को लेकर खींचतान थी। इसे देखते हुए जनवरी 2024 में जिलाधिकारी ने एसडीएम की अध्यक्षता में संपत्ति मूल्यांकन समिति का गठन किया गया था। माना जा रहा था कि समिति एकाध महीने में रिपोर्ट सौंप देगी। जिसके बाद से बाजार को शिफ्ट करने की आगे की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। लेकिन माह बीतने के बाद भी समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हो सकी है। हालांकि एमडीडीए ने व्यापारियों को मौखिक रूप से मुआवजा की दरें बता दी है।
विज्ञापन

I
I
I
Iबताया जा रहा है कि व्यापारी दरों को लेकर संतुष्ट हैं। लेकिन समस्या यह है कि जब तक अधिकारिक रूप से दरें जारी नहीं होती है तब तक धरातल पर बाजार को शिफ्ट करने का काम शुरू नहीं हो पाएगा। इसे लेकर व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों का कहना है कि केवल आश्वासन दिया जा रहा है। लेकिन बाजार शिफ्ट करने में शासन की ओर से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि बाजार शिफ्ट करने की तैयारी पूरी कर ली गई है, जल्द मुआवजा बांटा जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
I
I
I
Iकई दौर की वार्ता हो चुकी है। सभी मुद्दों पर सहमति भी बन चुकी है। लेकिन बाजार शिफ्ट करने के लिए शासन की ओर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिल रहा है। - राजेंद्र प्रसाद गोयल, अध्यक्ष आढ़त बाजार
I
I
I
I
I
Iबाजार शिफ्ट करने के दौरान कई तरह की विसंगतियां सामने आएंगी। प्रत्येक व्यापारी से वार्ता कर समस्या का समाधान खोजना चाहिए। काम में तेजी लाई जानी चाहिए। - विनय गोयल, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय वैश्य महासंघ
I
I
I
I
I
Iव्यापारी लंबे समय बाजार शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। बाजार में भीड़ और जाम के चलते सामान से भरे वाहनों की लोडिंग और अनलोडिंग में भारी दिक्कत हो रही है। - विनोद गोयल, महामंत्री आढ़त बाजार

I
I
I
I
I
Iशासन और एमडीडीए को आढ़त बाजार को शिफ्ट करने की प्रक्रिया में तेजी लानी चाहिए। देरी होने से व्यापारियों में संशय बना हुआ है। इससे कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। - अजय गुप्ता, उपप्रधान आढ़त बाजारI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article