फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The government is cracking down on the indiscriminate use of pesticides on fruits and vegetables.

Dehradun News: फल और सब्जियों में कीटनाशकों के अंधाधुंध इस्तेमाल पर सरकार सख्त

Wed, 29 Apr 2026 07:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
The government is cracking down on the indiscriminate use of pesticides on fruits and vegetables.
-खाद्य संरक्षा औषधि प्रशासन व कृषि विभाग संयुक्त रूप से चलाएगा जागरूकता अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। फल-सब्जियों में कीटनाशक के अंधाधुंध इस्तेमाल पर प्रदेश सरकार सख्त हो गई है। अब खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन व कृषि विभाग की ओर से संयुक्त रूप से प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश में फल और सब्जियों के सैंपल लेकर जांच शुरू की गई।
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त सचिन कुर्वे की ओर से सचिव कृषि एवं उद्यान को पत्र भेज कर अवगत कराया कि भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की ओर से समय-समय पर चलाए गए सर्विलांस अभियान में खाद्य पदार्थों में कीटनाशकों के अवशेष पाए जाने की पुष्टि हुई है। पत्र में बताया गया कि कृषि क्षेत्र में कीटनाशकों के अवैज्ञानिक उपयोग के कारण फल, सब्जियां एवं अन्य खाद्य पदार्थों में अवशेष तय मानकों से अधिक मिल रहे हैं, जो जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इस विषय पर किसानों के बीच जागरूकता कार्यशालाएं के साथ फल सब्जी विक्रेताओं व स्थानीय मंडियों के व्यापारियों को भी इस बारे में जागरूक करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के उपायुक्त (मुख्यालय) गणेश कंडवाल ने बताया कि आयुक्त के दिशानिर्देशों के क्रम मे विभाग ने प्रदेश भर में फलों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। अब तक प्रदेशभर से आम, केला, पपीता, तरबूज जैसे फलों के 39 नमूने लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
प्रदेश में इस समय चारधाम यात्रा चल रही है, साथ ही पयर्टन सीजन भी शुरु हो चुका है। जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, खाद्य पदार्थों में मिलावट और हानिकारक रसायनों के इस्तेमाल पर सख्ती करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दिशा में सभी विभागों को मिलकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed