Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The girl's father died during counseling at the police station

Dehradun News: दंपती के झगड़े को सुझलाने के लिए हो रही काउंसलिंग, लड़की के पिता को आया हार्टअटैक, मौत

Wed, 08 Jan 2025 02:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 08 Jan 2025 02:45 PM IST
सार

उत्तरकाशी बड़कोट निवासी अमरदास की पुत्री व उसके पति का न्यायालय में काफी समय से वाद चल रहा था। न्यायालय के आदेश पर  दोनों पक्षों के साथ कोतवाली मसूरी पहुंचे थे। इसी  दौरान लड़की के पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

विज्ञापन
The girl's father died during counseling at the police station
कोर्ट रूम - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

न्यायालय के आदेश पर मसूरी कोतवाली में दंपती के झगड़े को सुझलाने के लिए काउंसलिंग के दौरान लड़की के पिता की हार्टअटैक से मौत हो गई। पुलिस तत्काल लड़की के पिता को अस्पताल ले गई। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि उत्तरकाशी के बड़कोट निवासी अमरदास की पुत्री सपना व उसके पति मसूरी के इंद्राकॉलोनी निवासी विनय कुमार का न्यायालय में काफी समय से वाद चल रहा था। न्यायालय के आदेश पर जिला संरक्षण अधिकारी उत्तरकाशी शोएब हुसैन व जिला प्रोबेशन अधिकारी रधुवीर सिंह बिष्ट दोनों पक्षों के साथ कोतवाली मसूरी पहुंचे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: एसडीसी फाउंडेशन ने सीएस को सौंपी चारधाम यात्रा की रिपोर्ट, बेहतर यात्रा प्रबंधन के लिए दिए सुझाव
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दाेनों पक्षों की काउंसलिंग होनी थी। काउंसलिंग के दौरान सपना के पिता अमरदास (65) की अचानक तबीयत बिगड़ी और मुंह से खून निकलने लगा और कुर्सी से नीचे गिर गए। पुलिस तत्काल अमर दास को कम्युनिटी अस्पताल ले गई, जहां पर चिकित्सकों ने अमरदास की जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed