फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The girl was raped by one accused, not a gang

Dehradun News: सामूहिक नहीं एक आरोपी ने किया था युवती से दुष्कर्म

Sat, 05 Oct 2024 02:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
The girl was raped by one accused, not a gang
I
विज्ञापन

II- नामजद दो युवकों के घटनास्थल पर होने की पुष्टि नहीं : एसएसपी
I
I

I
I- पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए, स्वतंत्र गवाहों के बयान भी दर्ज
I
I
I
I रायपुर में युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि युवती से एक आरोपी ने ही दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। बाकी दोनों युवकों के घटनास्थल पर मौजूदगी के साक्ष्य नहीं मिले हैं। लिहाजा उनके नाम मुकदमे से बाहर कर दिए गए हैं।
I
Iपुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज करा दिए हैं। अब तक की जांच में पुलिस ने कुछ स्वतंत्र गवाहों के बयान भी दर्ज किए है। वहीं, पीड़िता की हालत अब सामान्य है। रायपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोप था कि तीन युवकों ने युवती को जबरन उठाकर जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में कार्रवाई को लेकर लोगों ने हंगामा किया था। पुलिस ने तीनों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस भी दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

I
I
I
Iपुलिस ने मामले में जांच करते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आसपास पूछताछ की। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी अभिषेक चार नंबर चक्की के पास से पीड़िता को पैदल अपने साथ मैजिक तक लाया। यहां से मैजिक में बैठाकर उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iफोन कर बुलाया था दोस्तों को
I
Iपुलिस ने मुकदमे में अभिषेक के साथ उसके दो दोस्तों को भी नामजद किया था। जबकि, आरोपी अभिषेक ने इन्हें अपने एक अन्य साथी के फोन से कॉल कर बुलाया था। जिसके फोन से कॉल की गई वह भी मैजिक वाहन चलाता है। उसने भी तस्दीक की है कि अभिषेक उस वक्त तक मैजिक में अकेला था और पीड़िता पीछे बैठी थी। पुलिस ने जब इन दोनों नामजद युवकों की लोकेशन आदि का पता किया तो ये दोनों अलग-अलग स्थानों पर थे। यानी ये दोनों नामजद घटनास्थल पर थे ही नहीं।

I
I

I
Iविवेचना के लिए महिला दरोगा नियुक्त
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के मुकदमे की विवेचना के लिए टीम गठित करते हुए दो महिला दरोगाओं को नियुक्त किया है। इसके अलावा साक्ष्यों के संकलन के लिए चार तकनीकी टीमों का गठन भी किया गया है। आरोपी अभिषेक निवासी लाडपुर, रायपुर को न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article