{"_id":"61f4401f290c826eca780bff","slug":"the-future-of-the-youngsters-in-balance-due-to-the-closure-of-itm-school-mussoorie-news-drn402741834","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीएम स्कूल बंद होने से अधर में नौनिहालों का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीएम स्कूल बंद होने से अधर में नौनिहालों का भविष्य
विज्ञापन
मसूरी। शहर के छावनी क्षेत्र में स्थित आईटीएम स्कूल के बंद करने की सूचना पर अभिभावकों में भारी आक्रोश है। अभिभावकों के सामने अब अपने नौनिहालों की भविष्य की चिंता सताने लगी है।
लंढौर छावनी स्थित आईटीएम स्कूल बंद होने की सूचना से अभिभावकों में गहरा आक्रोश है। अभिभावकों ने शुक्रवार को आईटीएम स्कूल का घेराव कर विरोध जताया साथ ही स्कूल को पूर्व की भांति संचालित करने की मांग की। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल बंद होने से उनके नौनिहालों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। अभिभावक सीमा प्रधान ने कहा कि स्कूल बंद होने की सूचना चौंकानी वाली है। इस वक्त स्कूल बंद होने से बच्चों का दूसरे स्कूलों में दाखिले पर संकट हो गया है। अभिभावक भीम सिंह ने कहा कि इस वक्त बच्चों का दाखिला किस स्कूल में कराएंगे। अभिभावक कविता ने कहा कि आसपास के क्षेत्र में स्कूल नहीं है। छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष बादल प्रकाश ने कहा कि आईटीएम प्रबंधन के अनुसार स्कूल बंद होने के निर्देश पीएमओ से आया हैं। जिसमें डीआरडीओ के कुछ स्कूलों को बंद करने के निर्देश हैं। जिसमें कहा गया कि जहां भी कोई संस्था इस तरह के स्कूल संचालित कर रही है वो किसी प्रोफेशनल आर्गेनाइजेशन के साथ स्कूल चलाएं।
आईटीएम की प्रिसिंपल मधु धनाई ने बताया कि स्कूल 31 मार्च तक के लिए टीचरों के लिए खोल दिया गया है। जिससे बच्चों को ट्रांसफर सार्टिफिकेट दे सकें। स्कूल बंद होने की सूचना 13 जनवरी को मिली थी। स्कूल में वर्तमान में करीब 106 बच्चे हैं। स्कूल बंद करने का आदेश पीएमओ से आया है।