फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest department's rescue four Snake including a King cobra.

देहरादून: दून विश्वविद्यालय परिसर में निकला किंग कोबरा, कई जगह घरों से पकड़े जहरीले सांप

Wed, 22 Apr 2020 05:55 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
Forest department's rescue four Snake including a King cobra.
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

देहरादून में वन विभाग की रेस्क्यू टीम को राजधानी के विभिन्न इलाकों में निकले सांपों ने जमकर दौड़ाया। अलग-अलग घटनाओं में रेस्क्यू टीम ने जाखन, साला वाला, दून बिहार और दून विश्वविद्यालय परिसर में किंग कोबरा समेत चार सांपों को पकड़ा।

विज्ञापन


सांपों को पकड़ने के साथ ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग रेस्क्यू टीम में शामिल रवि जोशी ने बताया कि सांपों को जाखन, सालावाला, दून बिहार और दून विश्वविद्यालय परिसर से पकड़ा गया। दून विश्वविद्यालय परिसर से कोबरा सांप तो बाकी स्थानों पर रैट स्नेक पकड़े गए ।

विज्ञापन

रेस्क्यू टीम प्रभारी रवि जोशी ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन की वजह से मानवीय गतिविधियां ठप होने की वजह से सांप बिलों से निकलकर बाहर आ रहे हैं । बता दें कि सांप ही नहीं वरन हाथी, तेंदुआ जैसे जानवर भी जंगलों से निकलकर आबादी की ओर रुख कर चुके हैं ।

इन वन्यजीवों को जंगलों की ओर भगाने के लिए वन विभाग की टीमों को खासी मशक्कत भी करनी पड़ी। आबादी क्षेत्र में दाखिल हाथी और तेंदुआ कहीं किसी पर हमला ना कर दे इसको लेकर आला अधिकारियों के निर्देश पर विभागीय टीमें संवेदनशील इलाकों में चौबीसों घंटे गश्त भी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed