{"_id":"65c68f6df2aaa8b43c027acb","slug":"the-flames-of-fire-were-so-strong-that-the-plaster-of-the-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-346560-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: खाना बनाते समय सिलिंडर में भड़की आग, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: खाना बनाते समय सिलिंडर में भड़की आग, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
I- समय रहते दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पायाI
खाना बनाने के दौरान शुकवार को सिलिंडर में आग भड़क गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कमरे की दीवारों का प्लास्टर चटकने लगा। समय रहते दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 5:15 बजे बड़ा घोर रामपुर निवासी अब्दुल समद की पत्नी खाना बना रही थी। इस दौरान सिलेंडर में आग भड़क गई। उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया। मौके पर जुटे लोगों ने कंट्रोल रूप को सूचना दी। इस दौरान गश्त पर निकले चीता पुलिसकर्मी सुशील और यशपाल मौके पर पहुंचे। दोनों ने समझदारी दिखाते हुए दो मंजिला बिल्डिंग में किराये पर रह रहे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सिलेंडर की आग को बुझाने का प्रयास किया। आग इतना विकराल थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल लग रहा था। सूचना पर थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी दमकलकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 15 मिनट चले अभियान के बाद सिलेंडर की आग को बुझाया जा सका।
थाना प्रभारी ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जहां आग लगी उस बिल्डिंग में कई परिवार किराए पर रहते हैं। चीता पुलिस कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए लोगों को बाहर निकाला।