फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   First phase of spot counselling for admission in UTU completed students have to take admission by August 10

Dehradun: यूटीयू में प्रवेश के लिए स्पॉट काउंसलिंग का पहला चरण पूरा,  दस अगस्त तक लेना होगा छात्रों को प्रवेश

Fri, 09 Aug 2024 11:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 09 Aug 2024 11:07 AM IST
सार

पहले चरण की मुख्य काउंसलिंग में बीटेक के 767 छात्रों ने प्रवेश लिया था।

विज्ञापन
First phase of spot counselling for admission in UTU completed students have to take admission by August 10
- फोटो : freepik

विस्तार

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शुरू की गई स्पॉट काउंसलिंग का पहला चरण पूरा हो गया है। सीट पाने वाले छात्रों को 10 अगस्त तक संबंधित संस्थान में प्रवेश लेना होगा। इसके बाद रिक्त सीटों के सापेक्ष स्पॉट काउंसलिंग का दूसरा चरण शुरू होगा। पहले चरण की मुख्य काउंसलिंग में 767 छात्रों ने विभिन्न संस्थानों में प्रवेश लिया था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि विवि की ओर से 12 जून को पहले चरण की काउंसलिंग शुरू की गई थी। इसमें 22 संस्थानों में 6621 सीटों पर प्रवेश होने हैं। काउंसलिंग के लिए 2128 छात्रों ने प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया था। पहले चरण में 767 छात्रों ने संस्थानों में प्रवेश ले लिए थे। जबकि, जबकि 1361 छात्रों ने अपने विकल्प खुले रखे थे।
विज्ञापन


काउंसलिंग से बाहर होने का होगा विकल्प
तीन चरण की काउंसलिंग के बाद उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से काउंसलिंग का स्पॉट राउंड शुरू किया गया था। इसमें छात्रों के पास संबंधित संस्थान को फ्रीज करने का विकल्प दिया गया है। इसके तहत छात्रों के पास सीट का विकल्प चुनने या काउंसलिंग से बाहर होने का विकल्प होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...सियासी हलकों में सवाल:  क्या है शिष्टाचार भेंटों का सरोकार... पीएम मोदी और शाह से मुलाकातों का सिलसिला जारी

आठ अगस्त को काउंसलिंग के तहत छात्रों ने सीटें फ्रीज करा दी हैं। अब ये छात्र 10 अगस्त तक संस्थानों में पहुंचकर प्रवेश ले सकेंगे। इसके बाद स्पॉट राउंड में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू होगी। कुलपति प्रो. ओमकार सिंह ने बताया कि पहला स्पॉट राउंड पूरा हो गया है। छात्रों को 10 अगस्त तक प्रवेश लेना है। इसके बाद जो सीटें रिक्त रह जाएंगी, उसके लिए अगले चरण की काउंसलिंग शुरू कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed