फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The fire in the scrap shop spread to many shops

कबाड़ी की दुकान में लगी आग कई दुकानों तक फैली

Wed, 30 Mar 2022 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The fire in the scrap shop spread to many shops
धामावाला बाजार में एक कबाड़ी की दुकान में आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने कई और दुकानों को चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों से करीब साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझ सकी। फायर ब्रिगेड आग लगने के कारणों का पता कर रही है।
विज्ञापन

घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के धामावाला में रात करीब साढ़े 12 बजे की है। सोमवार रात अग्निशमन विभाग को 12:26 बजे कबाड़ी की दुकान में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर चार फायर टेंडर पहुंचे। आस-पास की दो कबाड़ी की दुकान में आग लगने के बाद तीसरी सब्जी की दुकान को भी आग ने चपेट में ले लिया। लगातार प्रयासों के बाद सुबह पांच बजे पूरी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। कबाड़ी की दुकानें टीन शेड की बनी हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि आग से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed