फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The festival of Bhiruri was celebrated in six khats of Jaunsar Bawar

देहरादून : जौनसार बावर के छह खतों में रही भिरुड़ी पर्व की धूम

Mon, 16 Nov 2020 07:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2020 07:15 AM IST
विज्ञापन
The festival of Bhiruri was celebrated in six khats of Jaunsar Bawar
उत्तराखंड की लोक संस्कृति
जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के छह खतों में रविवार को भिरुड़ी पर्व मनाया गया। लोगों ने अपने ईष्ट देव की आराधना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद दिनभर पंचायती आंगन में हारुल और तांदी नृत्य की धूम रही। गांव के स्याणा ने ठारी (पवित्र स्थान) पर चढ़ कर अखरोट फेंके, जिन्हें लोगों ने पकड़ कर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।
विज्ञापन


भिरुड़ी के दिन सूने की हरियाड़ी का विशेष महत्व है। गांव का बाजगी (ढोल बजाने वाला) 21 दिन पहले जौ और गेहूं को साफ सुधरे स्थान पर बोता है। भिरुड़ी के दिन तैयार हुई हरियाड़ी ईष्ट देवताओं को अर्पित की जाती है। बाद में गांव का बाजगी इस हरियाड़ी को पंचायती आंगन में एकत्रित हुए महिला-पुरुषों के माथे पर लगाता है।
विज्ञापन


लोगों ने देवता की पूजा करने के बाद एक-दूसरे को प्रसाद के रूप में चिवड़ा और अखरोट भी बांटे। जनजातीय क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में दिवाली के एक माह बाद बूढ़ी दिवाली का जश्न मनाया जाता है लेकिन, छह खतों में पूरे देश के साथ दिवाली का जश्न मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिनों तक चलने वाले इस पर्व पर दिवाली के अगले दिन भिरुड़ी पर्व मनाया जाता है। त्यूनी, बावर, देवघार, फनार, बाणाधार, भरम खतों में यह दिवाली मनाई जाती है। सोमवार को क्षेत्र में जंदोई पर्व मनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed