{"_id":"67fbd1379fe8147555097c10","slug":"the-famous-baisakhi-fair-started-at-gangbheva-bawdi-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-120387-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गंगभेवा बावड़ी में प्रसिद्ध बैसाखी मेले का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गंगभेवा बावड़ी में प्रसिद्ध बैसाखी मेले का हुआ आगाज
विज्ञापन
- मिट्टी के बर्तन, कृषि औजार बने आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। भीमावाला स्थित मंदिर श्री महादेव जी गौतमाश्रम गंगभेवा बावड़ी परिसर में रविवार से चार दिवसीय बैसाखी मेले का आगाज हो गया है। क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने मेले का शुभारंभ किया। मेले में मिट्टी के बर्तनों, कृषि औजार और झूले लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।
रविवार को भीमावाला में मेले के शुभारंभ के दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि बैसाखी मेला एक परंपरागत पर्व है। कहा कि बावड़ी ऋषि गौतम की तपस्थली के रूप में प्रसिद्ध है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्राचीन कुंड में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर में पूजा अर्चना भी की। मंदिर परिसर में भंडारों का आयोजन भी किया गया था। मेले में उत्तरप्रदेश के सीमांत क्षेत्र से कुम्हारों की दुकान लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी। लोगों ने जमकर मिट्टी के बर्तनों की खरीदारी की। बच्चों ने रंग बिरंगी मिट्टी के गुल्लक खरीदे।
इस दौरान ब्लॉक प्रशासक विकास नगर जसविंदर सिंह, नरेश बहुगुणा, संतोष रावत, विनोद कश्यप, सौरभ गुप्ता, जितेंद्र कुमार, रिंकू संदीप चावला, अखिल गोयल, डॉ. गिरिराज शर्मा आदि उपस्थित रहे।