Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The family of the deceased ASI got Rs 1 crore

Dehradun News: दिवंगत एएसआई के परिजनों को मिले एक करोड़ रुपये

Fri, 03 Jan 2025 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The family of the deceased ASI got Rs 1 crore
I
विज्ञापन

II- पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत डीजीपी ने सौंपा बीमा राशि का चेक
I
I
I
Iउत्तराखंड के पुलिसकर्मियों को दुर्घटना बीमा के तौर पर एक करोड़ रुपये का बीमा मिलेगा। पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत विभिन्न बैंकों के साथ पुलिस कार्मिकों के वेतन खातों में एक करोड़ का दुर्घटना बीमा तय किया गया है। इसके तहत डीजीपी दीपम सेठ ने बृहस्पतिवार को दिवंगत एएसआई कांता थापा के परिजनों को एक करोड़ रुपये की दुर्घटना बीमा राशि का चेक सौंपा।
I
I
I
Iउत्तरकाशी में नियुक्त रहीं अपर उपनिरीक्षक कांता थापा की पिछले साल 20 जुलाई को कांवड़ मेला ड्यूटी के दौरान हरिद्वार बाईपास रोड पर सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। डीजीपी सेठ ने उनके बच्चों करिष्का मोहन थापा व परिचय थापा से पुलिस मुख्यालय में मुलाकात की। उनकी शिक्षा, आवास व अन्य संबंधित आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। डीजीपी ने दोनों बच्चों की शिक्षा और भविष्य को लेकर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही उनके परिजनों को पारिवारिक पेंशन व समस्त वित्तीय प्रकरणों को जल्द निस्तारित करने के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी को निर्देश दिए। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों की उपस्थिति में दोनों बच्चों को दुर्घटना बीमा राशि का एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।
विज्ञापन

I
Iडीजीपी ने पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों का इस योजना के लिए विशेष आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस अपने कर्मियों के परिजनों के कल्याण और सुरक्षा के लिए भी पूरी तरह समर्पित है। यह हमारा नैतिक दायित्व है कि हम अपने प्रत्येक पुलिसकर्मी और उनके परिवार को सम्मान, समर्थन और हरसंभव सहायता प्रदान करें।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed