{"_id":"654bd8667933b65e5e08b714","slug":"the-excitement-in-the-market-has-increased-due-to-diwali-dehradun-news-c-5-1-drn1031-284009-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दीयों और मोमबत्तियों से सजा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दीयों और मोमबत्तियों से सजा बाजार
विज्ञापन
दिवाली को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। इस बार नए डिजाइन के दीये और मोमबत्तियां लोगों को लुभा रही है। दिवाली को लेकर राजधानी के बाजार गुलजार है। बाजार में ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। दीयो और मोमबत्तियों के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। मोमबत्तियों का 20 से 300 रुपये तक का रेट है। दीये भी दो से लेकर 20 रुपये तक बिक रहे हैं। व्यापारी रमेश ने बताया कि दिवाली में इस बार छोटे और बड़े दोनों प्रकार के दीयो की मांग है। वहीं लोग अपने बच्चों के लिए भी मिट्टी के खिलौनों की मांग कर रहे हैं। व्यापारी कमल ने बताया कि दिवाली को लेकर विभिन्न प्रकार की पूजन सामग्री की खरीदारी हो रही है।
Iफेयरवल व फ्रेशर पार्टी में हुए रंगारंग कार्यक्रमI
कुआंवाला के सीआईएमएस एवं यूएचआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में फ्रेशर और फेरवेल पार्टी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी गई। अखिलेश मिस्टर फ्रेशर, मानसी, मिस फ्रेशर और आदर्श मिस्टर फेयरवल व श्रेया मिस फेयरवल चुनी गई। वही पैरामेडिकल डिपार्टमेंट में मिस फ्रेशर रिया, मिस्टर फ्रेशर केंद्र, मिस फेयरवल संगीता गुरुंग, मिस्टर फेयरवल अभिषेक राणा चुने गए। कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी, श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. एनके जोशी, एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विवि के कुलपति प्रो. हेमचन्द्र पांडे, नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार मनीषा ध्यानी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. आरके जैन, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, आरके शर्मा, संदीप केडिया, मोनिका मेहता आदि मौजूद रहे।
Iविरासत महोत्सव में दी कथक नृत्य की प्रस्तुतिI
विरासत महोत्सव में बुधवार को शिंजिनी कुलकर्णी ने कथक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद ब्रजेश्वर मुखर्जी ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय में राग भूपाली से अपनी अपनी प्रस्तुति दी। वहीं महोत्सव के दौरान नियाबी बंधु ने अमीर खुसरो की लिखित कव्वाली की प्रस्तुति दी। महोत्सव में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने मेरा शहर मेरी विरासत के विषय पर अपनी प्रतिभा से कला उखेरी।
विज्ञापन
Iआंदोलनकारियों को किया सम्मानितI
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की ओर से राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ आंदोलनकारियों का सम्मान किया गया। अध्यक्ष सचिन जैन ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष का परिणाम है। उत्तराखंड को बनाने में मातृशक्ति का अहम योगदान रहा है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन, सरिता गॉड, रामेश्वरी बड़वाल, कुसुमलता, विमला, पुष्पलता, विशंभर नाथ, एसपी सिंह, गीता वर्मा आदि मौजूद रहे।
Iनवोदय के लिए 10 नवंबर से ले आवेदन पत्रI
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की तिथि 17 मार्च 2024 को की जानी प्रस्तावित हुई है। अभ्यर्थी आवेदन पत्र को नजदीक मुख्य शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी या राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के कार्यालय में दस नवंबर से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र को 16 दिसंबर तक जमा किए जाएंगे।