फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The employThe employeeee who brought out the paper from the

Dehradun News: प्रिंटिंग प्रेस से पेपर बाहर लाकर मूसा को देने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

Mon, 11 Mar 2024 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
The employThe employeeee who brought out the paper from the
I
विज्ञापन

IIपेपर लीक मामला : स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक में 47वीं और सभी मामलों में 62वीं गिरफ्तारी
I
I

I
Iबहन की शादी के लिए पांच लाख रुपये में नकल माफिया को दिया था पेपर
I
I50 हजार रुपये का इनाम था आरोपी पर, देश के कई हिस्सों में छुपता रहा
I
Iआरएमएस कंपनी की प्रिंटिंग प्रेस से स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लाकर नकल माफिया सादिक मूसा को देने वाले कर्मचारी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पिछले साल 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह प्रिंटिंग प्रेस में पेपर पैकेजिंग का काम करता था। इस पेपर को बाहर लाने के लिए उसने मूसा से पांच लाख रुपये लिए थे। एसटीएफ ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
I
Iएसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि मई 2022 में एसटीएफ ने स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले की विवेचना शुरू की थी। इस मामले में एसटीएफ ने हाकम सिंह, सादिक मूसा समेत कुल 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस पूरे गैंग का लीडर सादिक मूसा था। उसी ने पेपर लीक कराया और अपने संपर्क वालों को लाखों रुपये में पेपर बेचकर अभ्यर्थियों को विभिन्न जगहों पर इसे उपलब्ध कराया। इस मामले में कसान खान निवासी हुसैनी, रसूलपुर, फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश का नाम भी सामने आया था। लेकिन, वह लगातार फरार चल रहा था। पिछले साल कसान पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
विज्ञापन

I
I
I
Iइस बीच पता चला कि कसान वेश बदलकर अलीगढ़ में रह रहा है। करीब सात दिन पहले एसटीएफ की एक टीम को अलीगढ़ भेजा गया। टीम ने शनिवार शाम को कसान को गिरफ्तार कर लिया। कसान ने बताया कि वह आरएमएस टेक्नोसॉल्यूशन कंपनी में पेपर पैकिंग, न्यूमेरिक टाइपिंग और प्रिंटिंग मशीन का काम करता था। उसकी कंपनी में ही काम करने वाले रुपेंद्र जायसवाल से अच्छे संबंध थे। रुपेंद्र का दोस्त सादिक मूसा था। कसान ने एसटीएफ को बताया कि फरवरी 2022 में उसकी बहन की शादी होने वाली थी। इसके लिए उसे पैसों की जरूरत थी। तब सादिक मूसा ने उसे पेपर लीक कराने के संबंध में बताया। दिसंबर 2021 में पांच लाख रुपये लेकर उसने पेपर पैकिंग के दौरान एक पेपर अपने कपड़ों में रख लिया। इसके बाद उसे सादिक मूसा को दे दिया। जब उसे पता चला कि मामले की जांच हो रही तो वह भाग गया। इस दरम्यान वह देश के कई हिस्सों में वेश बदलकर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iकुल हुई 62 गिरफ्तारी
I
Iएसएसपी ने बताया कि एसटीएफ चार मुकदमों की विवेचना कर रही थी। इनमें कुल 62 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ ने स्नातक स्तरीय परीक्षा में 47, वन दरोगा भर्ती परीक्षा में आठ, सचिवालय रक्षक परीक्षा धांधली में और ग्राम पंचायत अधिकारी चयन परीक्षा में हुई धांधली में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article