फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The District Development Department has sought proposals

Dehradun News: जिला विकास विभाग ने माननीयों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे

Sat, 13 Jan 2024 02:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
The District Development Department has sought proposals
Iकई विधायकों ने निधि से बहुत कम खर्च किया, अमर उजाला में खबर छपने के बाद एक्शन में आया विभागI
विज्ञापन


जिला विकास विभाग ने विधायकों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे हैं। पत्र लिखकर कहा है कि वित्त वर्ष समाप्त होने में करीब ढाई महीने बचे हैं। कई विधायकों ने अपनी निधि से अब तक बहुत कम खर्च किया है। इससे संबंधित खबर उमर उजाला ने एक जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

विकास निधि के रूप में प्रति वर्ष एक विधायक को पांच करोड़ की धनराशि विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी जाती है। विधायक निधि की यह पूरी धनराशि मौजूदा वित्त वर्ष में ही खर्च करनी होती है। लेकिन, कई विधायक विकास योजनाओं के प्रस्ताव देने में देरी करते हैं। जिससे कई बार यह धनराशि लैप्स हो जाती है। दून जिले के कुछ विधायक ऐसे ही हैं जो प्रस्ताव देने में देरी करते हैं।
विज्ञापन




जिले के 10 विधायकों में से कई ने अपनी निधि जमकर खर्च की है तो कई पिछड़ गए। विधायक उमेश शर्मा काऊ, बृजभूषण गैरोला और गणेश जोशी का नाम विधायक निधि से पैसा खर्च करने में सबसे आगे है। वहीं, सविता कपूर, विनोद चमोली और खजानदास ने भी विकास कार्यों पर ठीक खर्च किया है। जबकि, इस वित्तीय वर्ष में अब तक प्रेमचंद अग्रवाल और प्रीतम सिंह विकास निधि के खर्च करने में पिछड़े हैं। इसी को अमर उजाला ने एक जनवरी के अंक में खबर प्रकाशित की। जिसके बाद विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष के शेष ढाई महीने में विकास निधि खर्च कराने के लिए माननीयों को पत्र लिख कार्य प्रस्ताव मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed