फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New permits will be issued in Dehradun-Haridwar Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun News: देहरादून-हरिद्वार में जारी किए जाएंगे नए परमिट, बैठक में लिए गए निर्णयों को किया गया सार्वजनिक

Thu, 25 Jan 2024 01:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 25 Jan 2024 01:10 PM IST
सार

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 11 नए परमिट जारी किए जाएंगे। कांट्रैक्ट कैरिज के परमिट भी जारी करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
New permits will be issued in Dehradun-Haridwar Dehradun Uttarakhand news in hindi
देहरादून घंटाघर - फोटो : SAHARANPUR

विस्तार

संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में लिए गए निर्णयों को सार्वजनिक कर दिया गया है। प्राधिकरण ने देहरादून संभाग के कई मार्गों पर स्टेज कैरिज के परमिट जारी करने का निर्णय लिया है। हरिद्वार में देवपुरा, अग्रसेन चौक, ऋषिकुल, शंकराचार्य चौक, चंडीपुल, श्यामपुर, कांगड़ी-रसियावड़, गैडीखाता-लालबाग मार्ग पर 7-8 सीटर चार पहिया हल्के वाहनों के लिए स्टेज कैरिज के परमिट जारी होंगे।

विज्ञापन


देहरादून में 11 नए परमिट जारी किए जाएंगे
देहरादून में प्रेमनगर-आरकेडिया टी स्टेट-मिठ्ठी बेरी-बनियावाला-गोरखपुर-शिमला बाईपास, आईएसबीटी वाया बड़ोवाला-आरकेडिया होते हुए प्रेमनगर मार्ग पर वाहनों का संचालन प्रेमनगर से वाया गोरखपुर चौक होते हुए बडोबाला-शिमला बाईपास एवं प्रेमनगर से गोरखपुर- शिमला बाईपास आईएसबीटी किया जाएगा। इसके लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 11 नए परमिट जारी किए जाएंगे। कांट्रैक्ट कैरिज के परमिट भी जारी करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पहाड़ नहीं चढ़ पाया सीएसआर फंड, कारपोरेट घरानों ने मैदानी जिलों को दिया ज्यादा बजट

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार क्षेत्र में मिलेंगे कांट्रैक्ट कैरिज परमिट
हरिद्वार क्षेत्र में ग्राम पंचायत टिहरी विस्थापित पथरी में सिटिंग क्षमता (3+1, 5+1) आटो-टैंपो वाहनों को 16 किलोमीटर क्षेत्र में कांट्रैक्ट कैरिज का परमिट दिया जाएगा। झबरेडा में सीएनजी-यूरो-6 ऑटो टैंपो वाहन, जिनकी सिटिंग क्षमता (5+1, 6+1) टैम्पो, ऑटो-रिक्शा को यूपी बार्डर तक कांट्रैक्ट कैरिज का परमिट दिया जाएगा। वहीं राजाजी राष्ट्रीय पार्क चीला रेंज में पर्यटकों के लिए जिप्सियों को परमिट प्राप्त करने की अवधि बढ़ाई गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed