फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The dead body of a young man was murdered and thrown in the

Dehradun News: युवक की हत्या कर शव दुधली के जंगल में फेंका

Tue, 23 Jan 2024 03:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man was murdered and thrown in the
I
विज्ञापन

II- बहन की तहरीर पर क्लेमेंटटाउन थाने में दर्ज किया गया हत्या का मुकदमा
I
I

I
I- रविवार शाम को घर से निकला था युवक
I
I- पुलिस ने शव को लिया कब्जे में, कराया गया पोस्टमार्टम
I
Iदुधली क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया। युवक के चेहरे पर गहरी चोटों के निशान थे। पहले जानवरों के हमले की बात कही जा रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संदिग्ध लगने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। देर शाम युवक की बहन की शिकायत पर क्लेमेंटटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
I
Iपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दूधली के जंगल में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। बताया गया कि युवक के परिजन शव को अपने घर ले गए हैं। उसकी पहचान अमित कुमार निवासी दूधली के रूप में हुई। अमित फर्नीचर बनाने का काम करता था।
विज्ञापन

I
Iपता चला कि अमित के परिवार में उसकी बहन के अलावा कोई नहीं है। कुछ समय पहले उसकी बहन की भी शादी हो चुकी है। अमित रविवार शाम के वक्त घर से निकला था। जब सुबह तक घर नहीं पहुंचा तो पड़ोसियों और अन्य परिजनों ने उसकी तलाश की। उन्हें शव दूधली के जंगल में मिल गया।परिजन शव को लेकर घर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iपरिजन आशंका जता रहे थे कि अमित पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया है। लेकिन, पुलिस ने चेहरे के घाव को देखा तो यह जंगली जानवरों का हमला नहीं लग रहा था। इस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अमित के शव का पोस्टमार्टम तो हो गया है जिसमें किसी भारी हथियार से वार करने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस को अधिकृत रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।
I
Iएसओ क्लेमेंटटाउन दीपक धारीवाल ने बताया कि अमित की बहन दीपा ने हत्या के संबंध में तहरीर दी है। इसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

I
I
I
I
I
I
I
Iमोबाइल कॉल डिटेल से पता चल सकता है राज
I
I
I
Iपुलिस अमित के मोबाइल कॉल डिटेल निकलवा रही है। इससे पता चलेगा कि कौन-कौन हाल में उसके संपर्क में आए हैं। पुलिस कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article