{"_id":"656b807055361fcc2900cdf4","slug":"the-culvert-built-on-the-irrigation-canal-in-fatehpur-of-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1058-299778-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: क्षतिग्रस्त पुलिया से गुल में आ रही गंदगी, दुर्घटना की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: क्षतिग्रस्त पुलिया से गुल में आ रही गंदगी, दुर्घटना की आशंका
विज्ञापन
विकासनगर ब्लॉक के फतेहपुर में सिंचाई गुल पर बनी पुलिया आठ माह से क्षतिग्रस्त है। इससे दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। टूटी पुलिया के चलते गूल में कूड़ा जमा हो जाता है। किसानों के खेत तक सिंचाई गुल का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पुलिया आम रास्ते के बीच में है। ऐसे में आने जाने-वाले लोगों को परेशानी भी हो रही है।
स्थानीय निवासी प्रमोद सिंह, राकेश, संदीप कुमार, प्रेमलता आदि का बताया कि क्षतिग्रस्त पुलिस के ऊपर से कस्बे के लोग आवागमन करते है। साथ ही दोपहिया और चौपहिया वाहन भी इसी पुलिया पर से होकर गुजरते है। बताया कि आए दिन पुलिया से निकलते हुए दोपहिया वाहन चालक गड्ढें में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के चलते कूड़ा जमा हो जाता है। गूल का पानी सड़क पर बहने लगता है। शाम के समय क्षतिग्रस्त पुलिया दिखाई नहीं देती है। सिंचाई विभाग और ग्राम प्रधान से कईं बार शिकायत की गई है, लेकिन किसी का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। सहायक अभियंता मुकेश बहुगुणा ने बताया कि जेई को मौके पर भेज कर मुआयना करवाया जाएगा। जल्द पुलिया की मरम्मत करवाई जाएगी।