फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The court has ordered to file a case against the accused in

Dehradun News: लाखों रुपये हड़पने के मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश

Fri, 09 Aug 2024 05:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
The court has ordered to file a case against the accused in
Iअपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय की अदालत का फैसलाI
विज्ञापन




जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में न्यायालय ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सरदार हरपाल सिंह ने न्यायालय में दिए पत्र में सरदार इंद्रजीत सिंह और सरदार राजा सिंह निवासी जीआरडी को आरोपी बनाया था। कहा था कि इंद्रजीत ने मौजा राजपुर में एक जमीन दिखाई। कहा कि जमीन उनके पिता सरदार राजा सिंह के नाम पर है और वह मुख्तारेआम है। जिसे बेचने का पूरा अधिकार है।


हरपाल सिंह ने न्यायालय को बताया कि इस दौरान इंद्रजीत सिंह ने अपने पिता राजा सिंह से भी मिलवाया। जमीन का 1.50 करोड़ में सौदा हुआ। इंद्रजीत के मुताबिक नवंबर 2022 में सरदार राजा सिंह के नाम पर सात लाख रुपये दे दिए। इसके कुछ दिन बाद ही 2.50 लाख रुपये दिए। कुल 9.50 लाख रुपये दे दिए। दोनों आरोपी पंजीकृत अनुबंध पत्र बनाने में टाल-मटोल करते रहे। छानबीन की गई तो पता चला कि वक्त जमीन पर पिछले 20 साल से न्यायालय में विवाद चल रहा है। इंद्रजीत सिंह और राजा सिंह का भूमि में कब्जा भी पक्का नहीं है। आरोपियों ने रकम वापस देने से इंकार कर दिया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय साहिस्ता बानो ने मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed