फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Congress party opposed the proposal to change the name of MNREGA.

Dehradun News: मनरेगा का नाम बदलने के प्रस्ताव का कांग्रेस ने किया विरोध

Wed, 17 Dec 2025 07:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
The Congress party opposed the proposal to change the name of MNREGA.
लाइब्रेरी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मसूरी। मनरेगा का नाम बदलकर वीबी-जी राम-जी करने का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। लाइब्रेरी चौक पर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी को मनरेगा से जानबूझकर हटाने का कुत्सित प्रयास कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने लाइब्रेरी चौक महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और भाजपा पर महात्मा गांधी के नाम को हटाकर नया नाम रखने का आरोप लगाया है। शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार की ओर से शुरू की गई महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून की जगह भाजपा सरकार विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण बिल 2025 ला रही है लेकिन योजना से महात्मा गांधी का नाम भाजपा सरकार ने गायब कर दिया है।
विज्ञापन

कहा भाजपा सरकार महात्मा गांधी को नहीं मानती है, इसलिए योजना से उनका नाम हटाया गया है। कहा भाजपा सरकार के इस फैसले का कांग्रेस जमकर विरोध करेगी। इस मौके पर पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली, मनीष गौनियाल, राजेश मल्ल, मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, मुकेश जुयाल, नागेन्द्र उनियाल, जगपाल गुसाईं, तेजपाल रौथाण, गौरव गुप्ता, प्रशांत खंडूड़ी, नाजीम, महिमानंद, राजीव रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed