फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The colour of the Barhwala fair is fading

Dehradun News: बाढ़वाला मेले की फीकी पड़ रही रंगत, दुकानदार निराश

Mon, 16 Feb 2026 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
The colour of the Barhwala fair is fading
- बाढ़वाला में चल रहे ऐतिहासिक मेले में दूसरे दिन नहीं रही चहल-पहल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी। बाढ़वाला में चल रहे महाशिवरात्रि मेले में इस बार कम आ रही भीड़ से दुकानदारों में निराशा का माहौल है। वर्षों से चली आ रही मेले की परंपरा में पहली बार ऐसी स्थिति बनती दिखाई दे रही है, जिसमें दूसरे ही दिन भीड़ छंटने लगी है। चार दिनों तक चलने वाला यह मेला जौनसार बावर, पछवादून के अलावा हिमाचल व उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों का प्रमुख मेला माना जाता है। यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर जरूरत के सामान की खरीदारी करते हैं। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए खिलौनों की दुकान, विभिन्न प्रकार के छोटे-बड़े झूले, मौत का कुआं और खाने-पीने की दुकानें भी लगाई जाती हैं। मेले के अंतिम दिन तक भीड़ छंटती नहीं थी, लेकिन इस बार स्थिति विपरीत नजर जा रही है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से आए हलवाई दिलीप कुमार ने बताया कि वे 30 वर्षों से मेले में दुकान लगा रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ कि लोगों की भीड़ इतनी कम है। झूले के संचालक अनिल व खिलौना विक्रेता अनीस ने बताया कि भीड़ कम होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। यदि आने वाले दोनों दिनों में भी यही स्थिति रही तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। मेला समिति के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान अरुण खत्री का कहना है कि सोमवार को सप्ताह का प्रथम कार्य दिवस होने व बच्चों की परीक्षाएं चलने के कारण भीड़ कम है। आने वाले दो दिनों में मेले की रंगत बरकरार रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed