{"_id":"6813cd40987cd264bd01253e","slug":"the-car-broke-down-two-parties-clashed-over-parking-it-on-the-side-stone-pelting-took-place-dehradun-news-c-5-1-drn1031-679329-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: खराब हुई कार, किनारे करने की बात पर दो पक्ष भिड़े, हुआ पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: खराब हुई कार, किनारे करने की बात पर दो पक्ष भिड़े, हुआ पथराव
विज्ञापन
I
IIबंजारावाला के मोनाल एन्क्लेव के पास की घटना, मौके पर पुलिस बल तैनात
I
I
I
Iदोनाें पक्षों की तहरीर पर दर्ज किया गया क्रॉस मुकदमा
I
Iबंजारावाला के मोनाल एन्क्लेव के पास एक कार सड़क पर खराब हो गई। इससे मौके पर जाम लग गया। एक वाहन चालक ने गाड़ी को किनारे करने के लिए कहा तो दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ा और जमकर हाथापाई के बाद पथराव हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
I
Iमामला बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे का है। दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक अनीश अली निवासी भोगपुर, भारूवाला ग्रांट अपने परिजनों के साथ एक विवाह समारोह में जा रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे बंजारावाला में मोनाल एन्क्लेव के पास से गुजरते समय इनकी कार खराब हो गई। इससे मौके पर जाम लग गया। कार किनारे करने की बात पर मोनाल एन्क्लेव के रहने वाले संजय रावत से अनीश अली का विवाद हो गया।
I
I
I
Iदेखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसके बाद दाेनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई। सूचना पर पटेलनगर कोतवाली से बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर, थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी, क्लेमेंटटाउन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
I
Iथानाध्यक्ष हरिओम राज चौहान ने बताया कि भीड़ को हटाने के बाद कार को भी हटवाकर यातायात सुचारू किया गया। घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गयी है। इस पर क्रॉस मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को भी कब्जे में लिया गया है। घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है।I