फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   the car and cheated the jewelery by showing fear

Dehradun News: कार में लिफ्ट दी और चेकिंग का डर दिखाकर ठग लिए गहने

Sat, 07 Oct 2023 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
the car and cheated the jewelery by showing fear
ठगों ने एक महिला को कार में लिफ्ट दी और कुछ दूरी पर चेकिंग का डर दिखाकर गहने उतरवा लिए। थोड़ी देर बाद महिला को कार से उतारा और चंपत हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है। नेहरू कॉलोनी निवासी सरोजनी गुसाईं को चंबा जाना था। वह हरिद्वार बाईपास पर खड़ी होकर वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी बीच उनके सामने एक कार आकर रुकी। इसमें चार युवक सवार थे। उन्होंने महिला को कार में बैठाया और गंतव्य पूछा। महिला ने चंबा जाने की बात कही तो कहा कि वे उन्हें छोड़ देंगे। इसके बाद मोहकमपुर में उन्होंने कार रोक ली। एक युवक फोन पर बात करते हुए कहा कि आगे चेकिंग हो रही है। एक युवक ने महिला से गहने उतारने को कहा। महिला ने चेकिंग के डर से सोने के कुंडल, अंगूठी और चेन उतारकर एक बैग में रख दी।
विज्ञापन




यह बैग एक युवक ने अपने पास रख लिया। गाड़ी अभी मियांवाला से कुछ आगे ही निकली थी कि चालक ने फिर से गाड़ी रोक दी और महिला को एक मिनट के लिए उतरने को कहा। जैसे ही महिला गाड़ी से उतरी तो उसने तेजी से गाड़ी दौड़ा दी। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed