{"_id":"673a375fb8b1f6fdd506eb73","slug":"the-building-is-ready-waiting-for-handover-for-six-months-dehradun-news-c-5-1-drn1030-549974-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: भवन बनकर तैयार, छह महीने से हैंडओवर का इंतजार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: भवन बनकर तैयार, छह महीने से हैंडओवर का इंतजार...
विज्ञापन
विज्ञापन
-42 लाख रुपये की कीमत से किया गया था इस भवन का निर्माण
-अक्तूबर महीने के अंत में फर्नीचर भी आ चुका, लेकिन नहीं हुआ लैब का शुभारंभ
मोहनपुर डिवीजन की मीटर टेस्टिंग लैब का भवन छह महीने से बनकर तैयार है, लेकिन आज तक इस भवन को ऊर्जा निगम को हैंडओवर नहीं किया गया। फिलहाल यह कार्यालय एसडीओ कार्यालय मोहनपुर में चल रहा है। भवन को हस्तांतरित नहीं किए जाने की वजह से इस नए भवन का उपयोग नहीं हो रहा है।
दरअसल, मोहनपुर डिवीजन के प्रेमनगर स्पेशल विंग में नेशनल हाईवे के किनारे मीटर टेस्ट लैब के भवन का निर्माण कराया गया था ताकि क्षेत्र के लोग मीटर की जांच करा सके। अभी ऊर्जा निगम की मीटर टेस्ट लैब आराघर कार्यालय से संचालित हो रही है। जगह की तंगी की वजह से लैब में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने के कारण बड़ी दिक्कत आ रही थी। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मोहनपुर डिवीजन की लैब के भवन को मंजूरी दे दी थी। उसके बाद दो मंजिला भवन के लिए लगभग 42 लाख रुपए स्वीकृत कर दिए गए। यह भवन करीब छह महीने पूर्व तैयार हो चुका है, अभी तक इसको ऊर्जा निगम को हस्तांतरित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
पहले फर्नीचर बना हस्तांतरण में बाधा
भवन छह महीने पहले बनकर तैयार हो गया था, लेकिन इस इस भवन में फर्नीचर अलग से लगाना था। फर्नीचर न होने की वजह से कार्यालय हस्तांतरित नहीं किया गया। बाद में फर्नीचर के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया और अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में इस भवन के लिए फर्नीचर भी उपलब्ध करा दिया गया, लेकिन उसके बाद आज तक नये भवन में मीटर टेस्ट लैब का शुभारंभ नहीं किया गया।
विज्ञापन
समय रहते हमने भवन का निर्माण करा दिया था, बाद में इसमें फर्नीचर का प्रस्ताव अलग गया बनाया गया। अभी कुछ दिन पूर्व भवन के लिए फर्नीचर भी आ गया है, जल्द ही इसे हैंडओवर कर दिया जाएगा। -राकेश कुमार, एक्सईएन, सिविल ऊर्जा निगम