Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The budget session will be held in Gairsain from March 9 to 13

Dehradun News: गैरसैंण में 9 से 13 मार्च तक होगा बजट सत्र

Tue, 17 Feb 2026 07:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
The budget session will be held in Gairsain from March 9 to 13
- सरकार ने घोषित की बजट सत्र की तिथि
विज्ञापन

- विधायी विभाग ने विधानसभा सचिवालय को भेजा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र होगा। प्रदेश सरकार ने बजट सत्र की तिथि घोषित कर दी हैं। इस संबंध में विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग ने विधानसभा सचिवालय को पत्र भेज दिया है। राज्यपाल की अनुमति के बाद बजट सत्र की अधिसूचना जारी की जाएगी।
पिछले वर्ष भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में मरम्मत कार्य के चलते प्रदेश सरकार ने देहरादून विधानसभा भवन में बजट सत्र आहूत किया था। कैबिनेट ने बजट सत्र की तिथि व स्थान तय करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया था। सीएम ने पहले ही संकेत दिए थे बजट सत्र गैरसैंण में ही होगा। अब सरकार ने अधिकारिक रूप से तिथि घोषित कर दी है। 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र की तिथि तय की गई। राज्यपाल की अनुमति के बाद विधानसभा सचिवालय बजट सत्र की अधिसूचना जारी करेगी।
विज्ञापन

विधानसभा को अब तक पक्ष व विपक्ष के विधायकों से 500 से अधिक प्रश्न मिल चुके हैं। सत्र आहूत होने में अभी समय है, जिससे प्रश्नों की संख्या बढ़ सकती है। इसके अलावा सरकार की ओर से कई विधयेक, वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट पर सदन पटल पर रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र कराने के लिए हमारी तैयारी पूरी है। विधानसभा सचिवालय के कर्मचारी व्यवस्थाओं में लगे हैं। राज्यपाल की अनुमति के बाद बजट सत्र की अधिसूचना जारी की जाएगी। - ऋतु खंडूड़ी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed