फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   the boys category and Pranavi was first in the girls category

Dehradun News: बालक वर्ग की दौड़ में आयुष, बालिका वर्ग में प्रणवी प्रथम

Tue, 22 Oct 2024 05:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
the boys category and Pranavi was first in the girls category
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एथलीटिका का सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया। इसमें पहले दिन रिले रेस, रस्साकशी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।
विज्ञापन




सोमवार को एसजीआरआर के खेल मैदान में एथलीटिका का शुभारंभ वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डाॅ. सलिल गर्ग, डाॅ. अशोक नायक, डाॅ. संजय साधु ने किया। डॉ. सलिल गर्ग ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन और व्यक्तित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। डाॅ. अशोक नायक ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं के अनुशासन, खेल भावना एवं शारीरिक दक्षता को भी परिलक्षित करता है। प्रतियोगिता में पहले दिन बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आयुष उनियाल प्रथम रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रणवी शर्मा प्रथम रहीं। बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में अनस अहमद ने प्रथम रहे। बालक वर्ग में रिले रेस में रुद्राक्ष, अनस, अश्विन आयुष की जोड़ी विजेता रही। बालिका वर्ग के रिले रेस में प्रणवी, अक्षिता, ईशा, निवेदेता की जोड़ी विजेता रही। इस मौके पर खेल अधिकारी सत्य प्रकाश जोशी, श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. उत्कर्ष शर्मा, डाॅ. पुनीत ओहरी, डाॅ. निधि जैन, डाॅ. ललित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed