{"_id":"67b778e07945df74860bad14","slug":"the-body-of-the-retired-principal-was-recovered-in-saharanpur-on-16th-february-dehradun-news-c-5-1-drn1031-624420-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: सहारनपुर में 16 फरवरी को ही बरामद कर लिया गया था सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य का शव, नहीं हुई थी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: सहारनपुर में 16 फरवरी को ही बरामद कर लिया गया था सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य का शव, नहीं हुई थी पहचान
Fri, 21 Feb 2025 04:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 04:09 PM IST
सार
राजकीय इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्याम लाल गुरुजी की जान पहचान की महिला और उसके पति ने अपहरण कर हत्या कर दी थी। इसके बाद महिला के भाई और उसके जीजा ने शव को देवबंद स्थित साखन नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की हत्या कर फेंके गए शव को सहारनपुर के बड़गांव के एक नहर से 16 फरवरी को ही बरामद कर लिया गया था। लेकिन, वहां की पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर पाई थी। बृहस्पतिवार को हत्या की खबर प्रकाशित होने के बाद सहारनपुर पुलिस ने दून पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, राजकीय इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्याम लाल गुरुजी की जान पहचान की महिला और उसके पति ने अपहरण कर हत्या कर दी थी। इसके बाद महिला के भाई और उसके जीजा ने शव को देवबंद स्थित साखन नहर में फेंक दिया था। इस मामले में सात फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले में बुधवार को दो आरोपी अजय कुमार और उसके जीजा धनराज चालवा को गिरफ्तार किया तो मामले का खुलासा हुआ। इन दोनों ने ही महिला और उसके पति के कहने पर शव को देवबंद स्थित साखन नहर में फेंका था। बृहस्पतिवार को मृतक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के शव को सहारनपुर पुलिस ने दून पुलिस को सौपा।
विज्ञापन
Dehradun: रिटायर्ड प्रधानाचार्य की अपहरण कर हत्या, शव नहर में फेंका, आरोपी महिला व MBBS छात्र पति फरार
विज्ञापन
पति-पत्नी की गिरफ्तारी के बाद ही खुलेगा हत्या का असली राज
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की हत्या का असली राज अब मुख्य आरोपी पति और पत्नी की गिरफ्तारी के बाद ही खुलेगा। दरअसल, प्रधानाचार्य की हत्या महिला गीता ने अपने पति के साथ मिलकर की थी। प्रधानाचार्य श्यामलाल गुरुजी और गीता एक दूसरे को पिछले कई साल से जानते थे। महिला और उसके पति ने हत्या क्यों की इसका खुलासा उनकी गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेेगा।