फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The beauty will be hidden by installing ply board

Dehradun News: बंगले की मरम्मत में प्लाई बोर्ड लगाने से छिप जाएगी सुंदरता

Sun, 15 Jun 2025 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The beauty will be hidden by installing ply board
वन प्रभाग के ब्रिटिश कालीन देवबन बंगले की मरम्मत में प्लाई बोर्ड और लोहे की एंगल का प्रयोग करने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि मरम्मत के नाम पर बंगले का प्राचीन महत्व और सुंदरता को समाप्त किया जा रहा है।चकराता के प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण देवबन में 1886 में अंग्रेज अधिकारियों ने बंगले का निर्माण कराया था। इसको बनाने में प्रयोग किए गए पत्थर और लकड़ी पर की गई नक्काशी न सिर्फ लोगों का ध्यान खींचती थी, बल्कि यह प्राचीन कला का प्रतीक भी थी। अब बंगले की मरम्मत शुरू की गई है। इसमें लोहे के एंगल और प्लाई बोर्ड का प्रयोग किया जा रहा है। स्थानीय निवासी व पूर्व प्रधान सुरेश थपलियाल, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष जयवीर चौहान, टीकम सिंह चौहान, कुलदीप, अजीत सिंह का कहना है कि लोहे की एंगलों पर प्लाई बोर्ड लगाने से बंगले की नक्काशी छिप जाएगी। मरम्मत के नाम पर बंगले के प्राचीन महत्व व सुंदरता की पहचान को समाप्त कर देना उचित नहीं है। उन्होंने वन विभाग से बंगले के प्राचीन स्वरूप को बचाए रखने की मांग की है। उधर, चकराता के प्रभागीय वन अधिकारी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि बंगले की मरम्मत मुख्यमंत्री के आदेश के अनुपालन में टूरिज्म सुविधा बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत का संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed