Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The bar will always get the support of the bench: Prem Singh Khimal

बार को हमेशा मिलता रहेगा बैंच का सहयोग : प्रेम सिंह खिमाल

Wed, 26 Mar 2025 09:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
The bar will always get the support of the bench: Prem Singh Khimal
- बार भवन का जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

- एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। पछवादून बार एसोसिएशन विकासनगर के चुनाव में जीत दर्ज करने वाले सभी पदाधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम सिंह खिमाल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बार को बैंच का सहयोग मिलता रहेगा। इस दौरान उन्होंने नव निर्मित बार भवन का उद्घाटन भी किया।
पछवादून बार एसोसिएशन विकासनगर के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बार और बैंच का आपसी रिश्ता बहुत गहरा है। जरूरत पड़ने पर बैंच का सहयोग बार के साथ हमेशा से रहा है। आने वाले दिनों में भी बैंच बार के सहयोग के लिए खड़ा रहेगा। उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बार सदस्यों के उत्थान के लिए कार्य करने व जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने में सहयोगी बनने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने हाल में बनकर तैयार हुए बार भवन का फीता काटकर उद्घाटन भी किया। वहीं, नव निर्वाचित अध्यक्ष चौधरी विजय पाल सिंह, सचिव नितिन वर्मा, उत्तराखंड बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र मित्तल, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय गुप्ता व एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने न्यायाधीश के कार्यक्रम में शामिल होने पर उनका आभार जताया। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी धीर सिंह आजाद, नरेश चौहान, शालिनी सेठी, विवेक गुप्ता, मनोज शर्मा, सुशील कुमार, जगपाल सिंह, सोमेंद्र सिंह, रोशन नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed