फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The atmosphere of celebration on the success of Chandrayaan expressed happiness by distributing sweets

Dehradun News: चंद्रयान की सफलता पर जश्न का माहौल, मिठाई बांटकर खुशी जताई

Thu, 24 Aug 2023 02:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere of celebration on the success of Chandrayaan expressed happiness by distributing sweets
दून विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने सॉफ्ट लैंडिंग को लाइव देखा। दून मेडिकल कॉलेज, एसजीआरआर विश्वविद्यालय, उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूटीयू) और दून विश्वविद्यालय समेत अन्य कॉलेज, स्कूलों और आवासीय स्कूलों के छात्रावासों में भी लाइव प्रसारण देखा गया।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से बाल वाटिका से लेकर 12वीं कक्षा तक के लैंडिंग देखने के लिए छात्रों और शिक्षकों को ऑनलाइन लिंक भेजा। इधर यू-सैक के वैज्ञानिकों व निदेशक नितिका खंडेलवाल ने इसरो की टीम को बधाई दी। सनातन धर्म मंदिर प्रेम नगर में चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर प्रार्थना की गई। इस दौरान रविंद्र माकिन, बलविंदर मैनी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भी बधाई दी। अंबेडकर नगर मंडल राजपुर रोड विधानसभा की ओर से पंचायती मंदिर घंटाघर पर यज्ञ किया गया। मंत्री गणेश जोशी के आवास के बाहर जश्न मनाया गया। इस दौरान मंत्री जोशी भी झूम उठे। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार, मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी व अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने घंटाघर पर आतिशबाजी की व मिठाई बांटी। चाय बागान प्रबंधक नीरज शर्मा और अन्य कर्मचारियों ने भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लेमेंनटाउन में भी क्षेत्रवासियों ने जमकर आतिशबाजी की मिठाई बांटी। यहां भाजपा नेता महेश गोयल, कमल नेगी, पुरुषोत्तम यादव, मदन पोखरियाल, मंजू मौजूद रहीं। यूपीईएस के स्कूल ऑफ मॉडर्न मीडिया ने परिचर्चा और प्रतियोगिता हुई। श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर में सायं कालीन शृंगार आरती में प्रभु को धन्यवाद किया गया।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से पटेल नगर स्थित एसबीएएस ऑडिटोरियम में लैंडिंग के सीधा प्रसारण के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। विवि के कुलाधिपति श्री महंत देवेंद्र दास महाराज ने बधाई दी। दून विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में भी लाइव प्रसारण देखा गया। इस दौरान विवि की कुलपति प्रो सुरेखा डंगवाल, रजिस्ट्रार एमएस मंद्रवाल, प्रो एचसी पुरोहित समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed