फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The annual sports competition Khelotsav started on Monday.

Dehradun News: खेलोत्सव का आगाज, पहले दिन बैंड व सांस्कृतिक प्रस्तुति

Tue, 27 Feb 2024 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
The annual sports competition Khelotsav started on Monday.
I- एसजीआरआरयू में शुरू हुईं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएंI
विज्ञापन




श्रीगुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव का सोमवार को आगाज हो गया। खेलोत्सव में करीब पांच हजार छात्र-छात्राएं अपने हुनर का दम दिखाएंगे। पहले दिन आईटीबीपी बैंड, विवि के एनसीसी, एनएसएस व विवि के 11 संघटक स्कूल के प्रतिनिधियों, स्टूडेंट काउंसिल और छात्र-छात्राओं ने परेड किया। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।


इस मौके पर हिमालया विवि के पूर्व कुलपति डाॅ. जेपी पचैरी ने बतौर मुख्य अतिथि छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, किसी भी प्रतियोगिता में खेल भावना एवं अनुशासन का सामंजस्य बेहद जरूरी है। जीत-हार खेल का एक अहम पहलू है, लेकिन असली खिलाड़ी वही है जो इससे भी ऊपर उठकर खेल भावना से सभी का दिल जीत लेता है। विवि की पूर्व छात्रा व राष्ट्रीय युवा महोत्सव एकल नृत्य प्रतियोगिता विजेता सृष्टि भारद्वाज ने उत्तराखंड की लोकसंस्कृति की प्रस्तुति से सबका मंत्रमुग्ध कर दिया। एनसीसी कैडिट यश गुसाईं, 29 यूके बटालियन एवं अनुष्का रानी ने सभी कैडेट्स का प्रतिनिधित्व करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस मौके पर विवि के कुलसचिव डाॅ. अजय कुमार खंडूड़ी, वीपी डिमरी, विजय नौटियाल, डाॅ. आरके वर्मा, डाॅ. एमए बेग, एसपी जोशी, डॉ. मनोज गहलोत, डाॅ. श्रेया कोटनाला, ऋतु कोटनाला, डाॅ. यशबीर दीवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed