फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The agitators celebrated Igas at the martyr's memorial

Dehradun News: आंदोलनकारियों ने शहीद स्मारक पर मनाई इगास

Tue, 12 Nov 2024 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
The agitators celebrated Igas at the martyr's memorial
Iउत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से शहीद स्मारक पर इगास का पर्व मनाया गया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में आंदोलनकारियों ने दाल की पकौड़ी और मिष्ठान का बलिदानी आंदोलकारियों को भोग लगाया। साथ ही मांगल गीत गाकर राज्य की समृद्धि की प्रार्थना की।I
विज्ञापन

Iमंच के अध्यक्ष मोहन सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी विवेकानन्द खंडूड़ी एवं ओमी उनियाल ने भेलों जलाकर घुमाते हुए इगास की बधाई दी। साथ ही उन्होंने सभी से इस परंपरा को अपनी वर्तमान पीढ़ी में बढ़ाने की बात कहीं। मंच के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती एवं सांस्कृतिक मोर्चे की अध्यक्ष सुलोचना भट्ट ने कहा, हमें खुशी हैं कि मंच ने इगास की शुरुआत शहीद स्मारक से की। हमें अपनी संस्कृति एवं बोली भाषाओं का संवर्धन करना हैं इसके लिए आमजन के साथ शासन व सरकार को मजबूत पहल करनी ही होगी। इस मौके पर जनकवि डाॅ. अतुल शर्मा, केशव उनियाल, विरेन्द्र पोखरियाल, मोहन खत्री, रवीन्द्र सोलंकी, सतेंद्र भंडारी, मोहन सिंह रावत, सुरेश नेगी, सुमन भंडारी, सुरेश नेगी, गौरव खंडूड़ी, केशव उनियाल, बीर सिंह रावत, विनोद असवाल, रामपाल आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed