Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The agitation forum expressed displeasure over the martyr's family not receiving the honorarium

Dehradun News: आंदोलनकारी मंच ने शहीद परिवार को सम्मान निधि न मिलने पर जताई नाराजगी

Tue, 10 Nov 2026 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The agitation forum expressed displeasure over the martyr's family not receiving the honorarium
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने श्रीनगर गढ़वाल के श्रीयंत्र टापू कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने शहीदों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड के निर्माण और प्रदेश को विकास के शिखर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने कहा, उत्तराखंड राज्य लंबे संघर्ष, त्याग, तपस्या और बलिदान के बाद हासिल हुआ है। राज्य निर्माण के लिए कई लोगों ने अपनी शहादत दी। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश को संवारने के लिए मिलकर काम करें। उन्होंने कहा, राज्य आंदोलनकारियों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। मंच के संयोजक केशव उनियाल ने कहा, लंबे संघर्ष के बाद मिले राज्य को संवारने के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने कहा, श्रीयंत्र टापू कांड के शहीद जसोधर बैंजवाल की पत्नी को आज तक शहीद परिजनों के लिए निर्धारित सम्मान निधि नहीं मिल पाई है। सरकार को इस मामले में तत्काल कार्रवाई कर सम्मान निधि उपलब्ध करानी चाहिए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रामलाल खंडूड़ी, गणेश डंगवाल, पूरण सिंह लिंगवाल, हरी सिंह मेहर, सतेंद्र भंडारी, पुष्पलता सीलमाणा, विजयलक्ष्मी गुसाईं आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed