फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News accused who vandalized Harrawala temple arrested

Dehradun News: हर्रावाला मंदिर में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी में कैद हुई थी घटना

Thu, 14 Dec 2023 02:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून) Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 14 Dec 2023 02:11 PM IST
सार

मंगलवार को एक व्यक्ति ने हर्रावाला काली मंदिर का दरवाजा तोड़कर मंदिर में लघुशंका कर दिया था। साथ ही मंदिर में पथराव भी कर दिया।

विज्ञापन
Dehradun News accused who vandalized Harrawala temple arrested
सीसीटीवी में मंदिर में पत्थर फेंकता आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर्रावाला काली मंदिर का दरवाजा तोड़कर मंदिर को अपवित्र करने वाले आरोपी को डोईवाला पुलिस ने मेहूंवाला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस इस संबंध में विस्तृत जानकारी जुटा रही है। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


आरोप है कि मंगलवार को एक व्यक्ति ने हर्रावाला काली मंदिर का दरवाजा तोड़कर मंदिर में लघुशंका कर दिया था। साथ ही मंदिर में पथराव भी कर दिया। सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गए तो मंदिर के शीशे क्षतिग्रस्त दिखने पर उन्होंने स्थानीय पार्षद विनोद कुमार को सूचना दी थी।
विज्ञापन


पार्षद ने मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो पूरी घटना कैमरे में कैद थी। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली डोईवाला में शिकायत दर्ज कराई। घटना सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया। धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस भी सक्रिय हो गई। तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarkashi Tunnel Rescue: एनडीएमए ने सरकार से मांगी ऑपरेशन सिलक्यारा की रिपोर्ट, सुरंग में फंस गए थे 41 मजदूर


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश थाना प्रभारी को दी गई। निरीक्षक डोईवाला के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों की ओर से आस-पास के करीब 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिसके बाद आरोपी सद्दाम निवासी नयानगर मेहूंवाला को गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी मिली कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसका इलाज मानसिक चिकित्सालय सेलाकुई में चल रहा है। कहा कि पुलिस आरोपी के वास्तविक मानसिक स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed