फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The accused of shooting the inspector sent to jail

Dehradun News: दरोगा को गोली मारने के आरोपी को जेल भेजा

Tue, 23 Jan 2024 03:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
The accused of shooting the inspector sent to jail
I
विज्ञापन

II- अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मजिस्ट्रेट ने दिए आदेश
I
I

I
I- मसूरी स्थित होमस्टे में पुलिस टीम पर किया था आरोपी ने हमला
I
I
I
Iमसूरी में दरोगा को गोली मारने के आरोपी को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगी थी।
I
I
I
Iआरोपी हरियाणा में अपने पिता की हत्या करने के बाद रायपुर क्षेत्र में अपनी पत्नी को गोली मारकर घायल कर चुका है। देहरादून जिले में ही उसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने हरियाणा पुलिस को भी आरोपी के पिता की हत्या के संबंध में जानकारी दे दी है। जल्द ही हरियाणा पुलिस भी देहरादून पहुंच सकती है।
विज्ञापन

I
Iगौरतलब है कि गत 13 जनवरी को थानो रोड स्थित बड़ासी पुल के नीचे एक घायल महिला मिली थी। महिला की पहचान तानिया निवासी सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी कि पता चला कि महिला के ससुर भी सोनीपत से गायब चल रहे हैं। उसका पति भी घर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iकई दिनों की जांच पड़ताल के बाद पता चला कि महिला के पति शुभम ने ही उसके सिर में गोली मारी है। पुलिस को पता चला कि शुभम मसूरी में छिपा हुआ है। पुलिस मॉल रोड स्थित साक्षी होमस्टे तक पहुंच गई। यहां कमरा नंबर 101 में आरोपी मिला तो दरोगा मिथुन कुमार ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान शुभम ने अपनी पिस्तौल से दरोगा के पेट में गोली मार दी।
I
I
I
Iसाथी पुलिसकर्मियों ने मिथुन कुमार को संभाला लेकिन मौका पाकर शुभम वहां से भाग गया। इसके बाद वह टैक्सी से देहरादून की ओर आ रहा था कि पुलिस चेकिंग देखकर दो किलोमीटर पहले ही उतर गया। पैदल ही वह जंगल के रास्ते पुलिस से बचने के लिए भागने लगा।
I
I
I
Iइस बीच राजपुर पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने उन पर भी गोली चला दी। दो गोली गोलियां पुलिस की गाड़ी पर लगी। इस पर पुलिस ने गोली चलाई तो शुभम के पैर में लगी। पुलिस ने उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में पता चला कि वह सितंबर 2023 में अपने पिता की भी गोली मारकर हत्या कर चुका है। रविवार शाम को ही उसे मैक्स से दून अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी को डॉक्टरों की सलाह पर छुट्टी मिल गई, जिसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
I
I
I
Iदरोगा मिथुन कुमार की हालत स्थिर
I
Iशुभम की गोली से घायल दरोगा मिथुन कुमार का मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिथुन कुमार की हालत स्थिर बताई जा रही है। अभी गोली उनके पेट में ही फंसी हुई है। बताया जा रहा है कि उनका जल्द ही एक और ऑपरेशन किया जा सकता है।

I
I
I
Iआखिरी बार बहन ने रोते हुए काट दिया था फोन
I
Iपुलिस ने मंगलवार को तानिया की बहन काव्या से भी पूछताछ की। तानिया की अपनी बहन से दो माह पहले बात हुई थी। पूछताछ में उसने बताया कि उस वक्त तानिया ने इंस्टाग्राम से कॉल की थी। इससे पहले कि वह कुछ कह पाती वह रो पड़ी। कुछ देर बाद ही फोन कट गया। इसके बाद कभी फोन नहीं आया। इसके बाद इंस्टाग्राम पर मैसेज आया कि वह जल्द आ रही है। लेकिन, अब पता चला कि ये मैसेज शुभम ने ही तानिया की आईडी से किए थे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article