{"_id":"668c7c5c897841d5f80fd1d8","slug":"the-accused-died-in-jail-the-family-members-created-a-ruckus-in-the-police-station-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-451567-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आरोपी की जेल में हुई मौत, परिजनों ने कोतवाली में काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आरोपी की जेल में हुई मौत, परिजनों ने कोतवाली में काटा हंगामा
विज्ञापन
I
IIमृतक की पत्नी ने पुलिसकर्मियों पर लगाया मारपीट के बाद हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज करने की मांग
I
I
I
I चोरी के आरोपी की जेल में संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को मृतक की पत्नी सहित स्थानीय लोगों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस के नारेबाजी की। आरोपी कर्मियों के निलंबन की मांग के साथ उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए।
I
Iप्रदर्शन के दौरान ढालवाला निवासी रीता देवी ने ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया कि उनके पति रणवीर रावत को सादी वर्दी में दो पुलिसकर्मी घर से बिना अरेस्ट वारंट के उठा ले गए थे और उन्हें जेल भेज दिया। उसके बाद 25 जून को वह अपने पति से जिला कारागार देहरादून में मिलने गईं। वहां उनके पति ने बताया कि उन्हें कोतवाली में पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बहुत मारपीट की है, जिससे उनके पूरे शरीर में बहुत दर्द हो रहा है।
I
I
I
I‘पति के साथ मारपीट कर उनकी हत्या की’
I
Iरीता ने बताया कि जब वह अपने पति से मिलकर घर लौटी तो उसे सूचना मिली कि उसके पति की जेल में मौत हो चुकी है। रीता ने आरोप लगाया कि उक्त पुलिसकर्मियों ने रंजिशन पति के साथ मारपीट कर उनकी हत्या की है। कहा कि अब पुलिस आरोपी कर्मियों को बचाने का प्रयास कर रही है। तहरीर में उन्होंने न्यायिक जांच चलने तक उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने और निलंबित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान मौजूद यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन असवाल ने कहा कि न्यायिक हिरासत में कैदी की मौत होना मानव अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन
I
I
I
I
I
Iन्यायिक अभिरक्षा में मौत होने पर न्यायिक जांच होती है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। - संदीप सिंह, सीओ ऋषिकेश।I