फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tharali sub election nomination file

विधानसभा उपचुनाव: आखिरी दिन नामांकन में बड़े नेताओं को जुटाकर BJP और कांग्रेस ने झोंकी ताकत

Thu, 10 May 2018 08:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थराली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थराली Updated Thu, 10 May 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
tharali sub election nomination file
trivendra singh rawat - फोटो : amar ujala

दिवंगत चमोली जिले की थराली विधानसभा सीट पर घोषित उपचुनावों के लिए नामांकन के आखिरी दिन भाजपा, कांग्रेस सहित यूकेडी के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सभी दलों ने बड़े नेताओं को जुटाकर चुनावों में ताकत झोंकी। यह सीट दिवंगत विधायक मगन लाल शाह के निधन के बाद खाली हो गई थी। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सबसे पहले कांग्रेस प्रत्याशी डा. जीतराम ने सुबह करीब साढ़े 11 बजे निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान डा. जीतराम के साथ नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश, पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी, डा. एपी मैखुरी सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। जबकि दोपहर एक बजे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत संग भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह ने नामांकन भरा।
विज्ञापन


मुन्नी देवी शाह दिवंगत विधायक मगन लाल शाह की पत्नी हैं। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सहित कई नेता मौजूद रहे। जबकि अंत में यूकेडी के कस्बी लाल ने नामांकन दाखिल किया। कस्बी लाल शाह यूकेडी के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय सहित अन्य नेताओं के साथ दोपहर ढाई बजे निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचे। और नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तक 5 प्रत्याशी उपचुनावों के लिए नामांकन दाखिल कर चुके हैं। इससे पूर्व माकपा के कुंवर राम और निर्दलीय प्रत्याशी वीरी राम ने बुधवार 9 मई को नामांकन दाखिल किया है। जांच होने के बाद 14 मई को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है। जबकि 28 मई को यहां मतदान होना है।  

पति के आधे अधूरे विकास कार्यों को करूंगी पूरा 
नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह ने कहा कि पिछले 11 माह में उनके पति (दिवंगत विधायक मगन लाल शाह) द्वारा किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और विधानसभा की जनता के सपनों को पूरा करने के लिए चुनावी रण में उतरी हूं। कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार बेहतरीन काम कर रही है।  

प्रोफाइल 
नाम मुन्नी देवी शाह 
गांव-नलगांव  
शैक्षिक योग्यता-हाईस्कूल 
राजनीतिक जीवन- कोठली वार्ड से जिला पंचायत सदस्य और चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष। 

एक साथ मंच पर दिखे राजनीति के धुर विरोधी 
बृहस्पतिवार को उपचुनावों के तहत हुई कांग्रेस और भाजपा के आला नेताओं ने गुटबाजी को दरकिनार करते हुए मंच पर एका मंत्र के तहत एकजुटता दिखाई। कांग्रेस में जहां किशोर उपाध्याय, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह, सहित परस्पर विरोधी माने जाने वाले नेताओं ने एक दूसरे को अपने से बेहतर बताते हुए जीत के लिए काम करने की बात कही। तो वहीं भाजपा में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित हरिद्वार के सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक और बागी नेता गुड्डू लाल ने व्यक्ति को नहीं बल्कि पार्टी को तरजीह देने की बात कही।  

थराली के केदारबगड़ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने किशोर उपाध्याय की जमकर तारीफ की। मंच पर अगल बगल बैठे किशोर और उपाध्याय आपस में बतियाते भी रहे। इस दौरान पूर्व सीएम रावत ने कहा कि भापजा तो दीनदयाल उपाध्याय की बात करती है लेकिन हमारे पास भी एक उपाध्याय हैं जो पूरी भाजपा पर भारी पड़ सकते हैं। यही नहीं चमोली जिले में राजनीति के विरोधी माने जाने वाले पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी और विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने भी एक दूसरे की जमकर तारीफ की।


यही नहीं पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश सहित कई नेताओं ने कहा कि पार्टी में मतभेदों के लिए अब कोई जगह नहीं है। वहीं भाजपा के मंच पर भी एकजुटता को नेताओं ने दिखाया। पिछले दिनों हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल के घर विधायकों की चाय पानी के बहाने सुर्खियों में रही गुटबाजी भी यहां नदारद दिखी। तो सतपाल महाराज को डा. धन सिंह रावत को लेकर मीडिया में छाई तल्खियां भी जनसभा में नदारद रही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि पार्टी संगठन और सरकार के स्तर पर एकजुट होकर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed