फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Thak-Thak gang became active in the capital, stole mobiles from three cars

Dehradun News: राजधानी में सक्रिय हुआ ठक-ठक गिरोह, तीन कारों से मोबाइल चुराए

Tue, 15 Apr 2025 01:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Thak-Thak gang became active in the capital, stole mobiles from three cars
करीब दो साल बाद एक बार फिर शहर में ठक-ठक गिरोह सक्रिय हो गया। एक ही दिन में गिरोह ने तीन सिग्नल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में रुकी तीन कारों से मोबाइल चोरी कर लिए।घटनाओं में मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि भंडारी बाग के रहने वाले गयूर मलिक ने पुलिस को बताया था कि उनकी कार शिमला बाईपा स्थित ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी थी। इस दौरान दो व्यक्ति कार के दोनों तरफ से आए और शीशा खटखटाने लगे। उन्हें लगा कि वह कुछ कहना चाह रहा है। लिहाजा गयूर मलिक ने खिड़की का कांच नीचे कर दिया। इसी बीच दूसरी तरफ वाले व्यक्ति ने कुछ कहना शुरू किया तो वह उसकी बातों में उलझ गए। इसी का फायदा उठाते हुए दूसरे व्यक्ति ने कार में रखा मोबाइल फोन चोरी कर लिया। देखते ही देखते दूसरा व्यक्ति भी वहां से चला गया। इसी तरह कृष्णा विहार के रहने वाले मनमोहन सिंह ने शिकायत की थी कि उनकी कार को ट्रांसपोर्ट नगर में रोककर बातों में उलझाकर दोनों व्यक्तियों ने कार से मोबाइल चोरी कर लिया। एसएसपी ने बताया कि इसी तरह से नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में भी एक कार से मोबाइल चोरी कर लिया गया। तीनों मामलों में मुकदमें दर्ज किए गए। घटनास्थलों के आसपास की सीसीटीवी फुटेज देखकर संदिग्धों की पहचान को अभियान चलाया गया। इसी दौरान रविवार रात चेकिंग के दौरान चंद्रबनी चौक से दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। इनका हुलिया सीसीटीवी फुटेज से मिलता जुलता था। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम उत्तर प्रदेश के शामली के कांधला निवासी आदेश कुमार और मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी ईनाम बताए।दोनों के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और इसी की पूर्ति के लिए चोरी करते हैं। पहले भी दोनों आरोपी जेल जा चुके हैं। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed