फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Terrorist organizations in Pakistan and ISI are conspiring to establish a terrorist network in Uttarakhand

Uttarakhand: पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी संगठन और ISI, प्रदेश में आतंकी नेटवर्क बिछाने की कर रहे कोशिश

Wed, 03 Jun 2026 07:30 AM IST
Renu Saklani अंकित सिंह, माई सिटी रिपोर्टर
अंकित सिंह, माई सिटी रिपोर्टर Published by: Renu Saklani Updated Wed, 03 Jun 2026 07:30 AM IST
सार

 सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि सीमा पार बैठे आतंकी संगठन और आईएसआई उत्तराखंड में युवाओं को प्रभावित कर नेटवर्क तैयार करने की कोशिश कर रहे थे। पकड़े गए संदिग्ध पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों और विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये युवाओं को प्रभावित करने और नेटवर्क तैयार करने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन
Terrorist organizations in Pakistan and ISI are conspiring to establish a terrorist network in Uttarakhand
साजिश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सीमा पार पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी संगठन और आईएसआई सोशल मीडिया के जरिये उत्तराखंड में आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की साजिश रच रहे हैं। पिछले दो माह के दौरान उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियों ने प्रदेश से चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद एसटीएफ उत्तराखंड ने इस पर निगरानी के लिए साइबर कमांडो तैनात किए हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि ये संदिग्ध पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों और विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये युवाओं को प्रभावित करने और नेटवर्क तैयार करने की कोशिश कर रहे थे। उत्तराखंड में आतंकवादी नेटवर्क खड़ा करने की साजिश का खुलासा होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपी इंस्टाग्राम, वीडियो कॉल और अन्य सोशल मीडिया एप्लीकेशनों के माध्यम से सीमा पार बैठे आतंकियों और आईएसआई एजेंटों से संपर्क में थे। जांच एजेंसियों को ऐसे डिजिटल साक्ष्य मिले हैं जिनसे पाकिस्तान से इनके जुड़ाव की आशंका मजबूत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की दीवारों पर तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (टीटीएच) लिखकर संगठन का प्रचार

गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ में शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट जैसे नाम भी सामने आए हैं जिनसे युवा जुड़े थे। सुरक्षा एजेंसियों की जांच में यह भी सामने आया कि देहरादून में गिरफ्तार एक संदिग्ध विक्रांत शहर की दीवारों पर तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (टीटीएच) लिखकर संगठन का प्रचार कर रहा था। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसके संपर्क में और कौन-कौन लोग थे। एसटीएफ समेत अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने सोशल मीडिया गतिविधियों की निगरानी बढ़ा दी है। उत्तराखंड के कई अन्य संदिग्ध युवक भी एजेंसियों के रडार पर हैं जिनकी गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है।

ये भी पढे़ं..टॉयलेट में कैद के 10 महीने: महिला को डंडे-वाइपर से पीटा, निजी अंगों पर भी चोट पहुंचाई, खाने में दिए कच्चे चावल

वहीं एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बीते कुछ समय में सोशल मीडिया में राष्ट्र विरोधी गतिविधियां बढ़ी हैं। आतंकी युवाओं को गुमराह करके तरह-तरह के जिहाद में शामिल करते हैं। जांच में आईएसआई का एक माड्यूल सामने आया है जो सोशल मीडिया में युवाओं को जोड़ रहा था। कई जगह उनसे सीसीटीवी इंस्टाल कराए ऐसी जगह से जहां से पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स आसानी से निगरानी कर सकें। सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रांस बॉर्डर एक्टिविटी काफी बढ़ी है जिसे देखते हुए निगरानी के लिए साइबर कमांडो तैनात किए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed