{"_id":"7f0bdf2b5d0e4fc88ef9ed9e75952668","slug":"terror-of-leopard","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी देहरादून में गुलदार की दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी देहरादून में गुलदार की दहशत
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 25 Jul 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के शुक्लापुर, संजय कॉलोनी, अंबीवाला, चाय बागान में इन दिनों गुलदार की दहशत कायम है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
रोजाना आ धमकता है गुलदार
क्षेत्रीय वार्ड मेंबर रेनू देवी, सोनिया देवी, पूर्व बीडीसी कमल किशोर, राजेश, शांति देवी, कलावती आदि ने शिकायत की है कि उनके क्षेत्र में रोजाना गुलदार आ धमकता है।
विज्ञापन
इस वजह से दिन ढलने के बाद वह घर से बाहर भी नहीं निकल पाते हैं। बच्चों और बूढ़ों को भी गुलदार का खौफ है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी खास सुरक्षा के साथ बमुश्किल स्कूल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
जल्द गुलदार को पकड़ने की मांगइस बाबत वह वन विभाग से कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग की।
दूसरी ओर, वन विभाग का कहना है कि गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र में वन विभाग अपना गश्त भी बढ़ाएगा।
(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-aftaba@ddn.amarujala.com और इस नंबर-8392922180 पर संपर्क कर सकते हैं।)