{"_id":"ba11b1f13e81fe962a7a3545d921074e","slug":"tent-city-in-kedarnath-dham-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में नजर आएगा तंबुओं का शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में नजर आएगा तंबुओं का शहर
ब्यूरो/अमर उजाला, केदारनाथ
Updated Mon, 05 Jan 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ की यात्रा इस वर्ष पूर्व की भांति पूरी रंगत में चलाने का प्रयास शुरू हो गया है। कोशिश है कि आस्था का सैलाब धाम में उसी वेग से पहुंचे, जैसे दो साल पहले पहुंचता था। इसके लिए निम (नेहरू इंस्टीट्टूट आफ माउनटेनियरिंग) ने एक खाका बनाया है।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान कम से कम पांच हजार लोग एक रात केदारनाथ में ठहर सकें, इसके लिए एमआई-26 हेलीपैड में तंबू नगरी विकसित की जाएगी।
धाम में बने दो हेलीपैड
पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रहे केदारनाथ में इस वर्ष यात्रा पूरे जोर से चलाने का प्रयास है। गौरीकुंड से धाम तक पैदल रास्ता बन चुका है जबकि धाम में दो हेलीपैड भी बनाए गए हैं। आवागमन के साधनों के बाद यात्रियों को यहां ठहराने के लिए निम ने तंबू नगरी का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन
एमआई-26 हेलीपैड पर तंबू लगाए जाएंगे। इन तंबुओं में श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जो पूर्व में धाम में मिलती थी। तंबुओं पर नाम पट्ट भी लगाए जाएंगे। स्वागत की भी व्यवस्था होगी, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
लिनचोली में भी 15 सौ यात्रियों के ठहरने के लिए तंबू लगाए जाएंगे। केदारनाथ में 75 कॉटेज और बनाए जाएंगे, जिसमें 25 लिनचौली में बनेंगे। निम 30 से 35 लोगों को प्रशिक्षण भी देगा, जो यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को देखेंगे।
आय पर भी दिया जाएगा ध्यान
यात्रा के दौरान केदारनाथ में निम यात्रियों के लिए गर्म पानी, खाना, दवा सहित अन्य जरूरी वस्तुओं का इंतजाम भी करेगा। इन सुविधाओं को धाम में पहुंचने वाले यात्रियों से न्यूनतम शुल्क भी लिया जाएगा। प्राप्त आय को पुनर्निर्माण कार्य और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में खर्च किया जाएगा।
इनका कहना है
केदारनाथ में 5 हजार लोगों को ठहराना है, जिससे लोगों के मन में आपदा का डर दूर हो। एमआई-26 हेलीपैड में तंबू नगरी विकसित की जाएगी। नए कॉटेज भी बनाए जाएंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा यात्री ठहर सके। मेडिकल सुविधा के लिए भी प्रयास होंगे।
-कर्नल अजय कोठियाल, प्रधानाचार्य निम