फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tenant woman in Duhradun accuses landlord of rape

Dehradun News: दूहरादून में किरायेदार महिला ने मकान मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Mon, 25 Mar 2024 03:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Tenant woman in Duhradun accuses landlord of rape
देहरादून। एक महिला ने अपने मकान मालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार इस घटना को उसके पति ने भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया था। मामला चौकी तक पहुंचा था लेकिन उस वक्त कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब फिर से महिला ने पुलिस को शिकायत की है। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी एक पार्टी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
विज्ञापन

घटना नौ जनवरी 2024 की बताई जा रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने पटेलनगर क्षेत्र में दिसंबर 2023 में हाजी सलीम के घर कमरा किराए पर लिया था। महिला के पति रोजाना काम पर जाते थे और देर से घर आते थे। नौ जनवरी 2024 को मकान मालिक हाजी सलीम ने महिला के पति को फोन किया और घर आने का समय पूछा। उसे लगा कि महिला का पति देर से घर आएगा तो हाजी सलीम उसके कमरे में घुस गया। महिला का आरोप है कि हाजी सलीम ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच उसका पति भी कमरे में आ गया।
विज्ञापन


उसने धक्का देकर दरवाजा खोला तो उसने हाजी सलीम को आपत्तिजनक हालत में देखा। यह सब देखकर महिला के पति ने उसकी वीडियो बना ली। वह अपनी छत पर भागा तो उसके बेटे ने भी अपने पिता के साथ मारपीट की। इस पर महिला के पति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस हाजी सलीम को अपने साथ चौकी ले आई। वहां पर दोनों पक्षों के बीच बात हुई। महिला का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उस वक्त कहा कि उनका मुकदमा दर्ज हो गया है। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि, महिला के पति ने वीडियो तक पुलिसकर्मियों को दिखाई थी। इस मामले में इंस्पेक्टर पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि आरोपी हाजी सलीम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed