{"_id":"59e102a14f1c1bcf538b72f6","slug":"ten-thousand-crores-tax-evasion-case-appeal-in-uttarakhand-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार करोड़ सालाना टैक्स चोरी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, 35 अधिकारियों के खिलाफ याचिका दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस हजार करोड़ सालाना टैक्स चोरी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, 35 अधिकारियों के खिलाफ याचिका दायर
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च न्यायालय में दस हजार करोड़ सालाना कर चोरी का मामला उच्च न्यायालय पहुंचा है। इस प्रकरण पर सुनवाई दीपावली के बाद होगी।
विज्ञापन
रुड़की (जिला हरिद्वार) निवासी धमेंद्र सिंह ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि उत्तराखंड में कर विभाग के बडे़ अधिकारियों की ओर से बडे़ व्यापारियों के साथ मिलीभगत कर उत्तराखंड सरकार को लगभग दस हजार करोड़ रुपये के सालाना टैक्स चोरी कर राजस्व की चपत लगाई जा रही है।
विज्ञापन
याचिका में राज्य कर विभाग के 35 अधिकारी सचिव वित्त अमित नेगी, अपर सचिव वित्त बीबी मठपाल, कर आयुक्त पीयूष कुमार, संयुक्त आयुक्त नवीन चंद्र जोशी व राकेश वर्मा, संयुक्त आयुक्त वीएस नगनियाल, उप आयुक्त देहरादून यशपाल सिंह, उपायुक्त किच्छा जिला रुद्रपुर शिवेंद्र प्रताप सिंह, उपायुक्त ऋषिकेश संजीव सिंह सोलंकी, उपायुक्त पीपी शुक्ला, अनुराग मिश्रा, धमेंद्र राज चौहान सहित कई अन्य अधिकारियों पक्षकार बनाया गया है।
विज्ञापन
याचिका में मांग की गई है कि उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर इस प्रकरण की जांच सीबीआई या आयकर विभाग से कराई जाए। इन अधिकारियों की बेनामी संपत्तियों की जांच कराने की मांग भी की गई है।