{"_id":"be18dc8063c03265fa68e1b755cc25b1","slug":"temperature-three-degree-up-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर खिली धूप, पारे में तीन डिग्री का उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर खिली धूप, पारे में तीन डिग्री का उछाल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 17 Feb 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में धूप तेज होने की वजह से मंगलवार के मुकाबले बुधवार को तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जहां मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री था, वहीं बुधवार को यह बढ़कर 28.2 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन
प्रदेश में बृहस्पतिवार को भी मौसम पर बादलों का असर देखने को मिल सकता है। राजधानी में आसमान साफ रहेगा, कुछ देर के लिए आंशिक बादल आ सकते हैं।
ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश
प्रदेश में बुधवार को ऊंचाई वाले स्थानों पर बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। राजधानी में दिन में तेज धूप खिली रही जिसके चलते राजधानी में तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रदेश में ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही राजधानी में आसमान साफ रहने के साथ कुछ देर को आंशिक बादल आ सकते हैं।
विज्ञापन