{"_id":"f899c60c22680ad5daccf74f7334d547","slug":"temperature-of-dehradun-going-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की दस्तक के बाद, फिर बदरी-केदार में बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की दस्तक के बाद, फिर बदरी-केदार में बर्फबारी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 19 Feb 2016 01:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को सुबह से ही राजधानी दून में बादलों का पहरा रहा। लेकिन तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई। उधर, गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी बदरीनाथ, केदारनाथ में हल्की बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने शुक्रवार को सूबे में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश आने की संभावना जताई है। चार पर्वतीय जिलों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओले भी पड़ने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
प्रदेशभर में गुरुवार को सुबह आसमान साफ रहा, लेकिन दिन में तेज धूप के बाद शाम को बादलों ने दस्तक दे दी। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ ट्रेस हो रहा है। इस वजह से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ही बर्फ भी पड़ सकती है।
विज्ञापन
प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ पड़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल और ऊधमसिंह नगर में आगामी 24 घंटे बारिश के साथ ही ओले भी पड़ सकते हैं। बादल और बारिश की वजह से तापमान में पांच से सात डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
उधर, दो दिन की तपिश ने गुरुवार को देहरादून के लोगों को सर्दी में गर्मी का अहसास करा दिया। गर्मी बढ़ी तो लोगों ने स्वेटर, जर्सी से दूरी बना ली। बुधवार और गुरुवार को दिन की गर्मी देखकर यह लग रहा था जैसे गर्मियों के दिन हों। मौसम विभाग ने इसके पीछे कम बारिश को वजह माना है।
दिन ही नहीं रात का भी पारा चढ़ा
बुधवार को गर्मियों के महीने की माफिक दिन का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को भी सुबह से ही तेज धूप की वजह से दिन का अधिकतम तापमान इससे भी अधिक 28.4 डिग्री तक पहुंच गया। न केवल दिन बल्कि रात का तापमान भी लगातार ऊपर चढ़ रहा है।
दो दिन के भीतर रात का तापमान चार डिग्री बढ़ गया है। जहां सोमवार को रात का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री था, वहीं गुरुवार को रात का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
ये है वजह
मौसम विभाग के मुताबिक दिन में तेज धूप और इसके बाद बादल आने की वजह से गर्मी बढ़ गई। हालांकि अब शुक्रवार को बारिश आने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।