{"_id":"108f4aab3aa49fc26c14789cf494af2e","slug":"temperature-jump-one-degree-in-dun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश के बीच उछला दून में पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश के बीच उछला दून में पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 04 Jan 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार दूसरे दिन रिमझिम और तेज बारिश के बीच राजधानी दून और प्रदेश में ठंड कंपकंपी छुड़ाती रही। दून में दिन के वक्त हल्की बारिश के बीच पारे में एक डिग्री का उछाल आया। लेकिन शाम ढलते ही आई तेज बरसात ने यह राहत भी छीन ली।
विज्ञापन
शनिवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बारिश के बीच बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश-बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
एक डिग्री उछला पारा
दून में शनिवार सुबह भी लोगों को सोकर उठते ही रिमझिम बारिश मिली। पूरे दिन हल्की और तेज बौछारों के बीच दिन का पारा एक डिग्री चढ़ गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री और न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
शनिवार को अधिकतम पारे में 1.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री का उछाल आया। प्रदेश के तीन हजार मीटर से ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और कई जगहों पर बर्फ गिरी।
रविवार को भी हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने शनिवार को राजधानी में शाम पांच बजे तक 0.6 मिमी, पंतनगर में 6.4 मिमी, मुक्तेश्वर में 5.2 मिमी और टिहरी में 1.1 मिमी बारिश दर्ज की। विभाग के मुताबिक रविवार को दून में बादल छाए रहेंगे।
कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। दिन का पारा करीब तीन डिग्री बढ़ने और शाम का तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।
मसूरी में बढ़ा बर्फबारी का इंतजार
पहाड़ों की रानी मसूरी में बर्फबारी देखने की चाह रखने वालों को कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने मसूरी और चकराता में फिलहाल बर्फबारी नहीं होने की संभावना जताई है। हालांकि विभाग के मुताबिक बीच में परिस्थितियां बदलती हैं तो बर्फ पड़ सकती है।