{"_id":"e2fb5280185d874a9d37ed76d59f7660","slug":"temperature-going-so-down-in-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल का आगाज सर्द हवाओं के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल का आगाज सर्द हवाओं के साथ
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 31 Dec 2013 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल का आगाज सर्द हवाओं के साथ करने को तैयार रहिए। अलबत्ता मौसम सूखा और आसमान आम तौर पर साफ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पढ़ें,सोशल साइट्स के सहारे चमक रहा जिस्म फरोशी का धंधा
उधर, बारिश और बर्फबारी पर मौसम का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। मंगलवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई।
ऊंची पहाड़ियों पर जमी बर्फ
खास तौर पर पिथौरागढ़, मुन्स्यारी, मुक्तेश्वर की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ जम गई। मुक्तेश्वर में बर्फ की दो इंच ऊंची परत बिछी है। इसके अलावा नैनीताल में भी पहाड़ियों ने सफेद चादर ओढ़ ली है।
विज्ञापन
पढ़ें,शादी का झांसा दे फौजी ने लूट ली युवती की इज्जत
विज्ञापन
गढ़वाल के चमोली, रूद्रप्रयाग जिले की ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात हुआ है। दून और आस-पास के क्षेत्रों में भी तड़के से बारिश शुरू हो गई। रुक-रुक कर हुई बारिश और बादलों के बीच हवाओं ने ठंड में बढ़ोत्तरी कर दी।
दिन में कुल 1.7 मिलीमीटर बारिश
दून में शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 1.7 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 88-65 दर्ज किया गया। राज्य मौसम केंद्र की मानें तो बुधवार से मौसम में फिर तब्दीली के आसार हैं।
पढ़ें,बेटे का मुंह देख दान कर दी बेटी की आंखें
मौसम सूखा और आसमान साफ रहने की उम्मीद है, अलबत्ता ठंडी हवाओं का दौर कायम रहेगा। आम आदमी की कंपकंपी छूटना तय है।
चार जनवरी के बाद बदलाव संभावित
केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विक्रम सिंह के अनुसार आने वाले तीन दिन किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
पढ़ें,ऐसा पर्यटन स्थल जहां पीने का पानी ही नहीं
उनके अनुसार आने वाली चार जनवरी से मौसम में फिर तब्दीली देखने को मिल सकती है। हल्के बादल, बारिश संभावित है।