{"_id":"5ed0f32a5fa4130984286a206f020762","slug":"temperature-going-down-continuously","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, लगातार गिर रहा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, लगातार गिर रहा पारा
अमर उजाला, कर्णप्रयाग
Updated Wed, 25 Dec 2013 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार शुष्क मौसम ने कर्णप्रयाग के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह और शाम को पड़ रही कड़ाके की ठंड और रात को गिर रहे पाले से शीत लहर का प्रकोप निरंतर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
2 डिग्री तक पहुंचा पारा
दिन के समय धूप निकल रही है लेकिन पिछले चार दिनों में कर्णप्रयाग का पारा 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच है। जबकि न्यूनतम पारा 6 से गिरकर 2 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
पढ़ें,प्यार किया है, शादी तो करनी ही पड़ेगी
विज्ञापन
पिंडरघाटी के नारायणबगड़, थराली और देवाल क्षेत्र में भी सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
पढ़ें,‘पापा मार डालेंगे, मुझे घर मत भेजना’
गैरसैंण, भराड़ीसैंण और दिवालीखाल सहित अन्य इलाकों में दोपहर बाद चल रही शीत हवाओं के कारण लोगों को खासी मुश्किलें हो रही हैं।
पाला बढ़ा रहा पेरशानी
रात को गिर रहे पाले के कारण नगर क्षेत्र सहित गांवों के पैदल रास्तों पर चलना मुश्किल हो रहा है। कर्णप्रयाग-नैनीताल राजमार्ग पर मुख्य बाजार से पाडली तक स्थिति ज्यादा खराब है।
पढ़ें,कूड़ा फेकने गई महिला ने देखा भ्रूण, हंगामा
पाला गिरने से सड़के गीली हो जा रही है जिससे दोपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा बढ गया है।